महज 3 रुपये में ठीक करे आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स! ये नुस्खा बनाएगा चेहरे को परफेक्ट रेडिएंट और बेदाग दिखेगी स्किन

डार्क सर्कल की समस्या से परेशान हैं तो हम आपको ऐसा सस्ता तरीका बता रहे हैं, जो इस समस्या को हल करने में 100 फीसदी काम करेगा।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : August 3, 2021 9:58 AM IST

अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल दिखाई देने लगे हैं तो परेशान होना लाजमी है। परेशानी और भी तब बढ़ जाती है, जब महंगे-महंगे प्रोडक्ट भी किसी काम के नहीं होते। अगर आप भी इसी परेशानी के शिकार हैं और रोजाना शीशा देखते हुए सोचते हैं कि काश कोई ऐसा सस्ता और कारगर नुस्खा मिल जाता है तो मजे ही आ जाते। टेंशन छोड़िए और सिर्फ 3 रुपये में आंखों के नीचे डार्क सर्कल से छुटकारा पाइए। जी हां, सिर्फ 3 रुपये। दरअसल ये नुस्खा और कोई नहीं बल्कि विटामिन ई का कैप्सूल है, जो आंखों के नीचे से डार्क सर्कल को गायब करने में मदद कर सकता है।

डार्क सर्कल में कितना फायदेमंद विटामिन ई

विटामिन ई एक ऐसा न्यूट्रिएंट है जो एंटी ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह स्किन में मौजूद फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रलाइज करके स्किन को रिजूविनेट करता है, जो स्किन सेल्स को डैमेजकर देते है कई बार। विटामिन ई स्किन को अनेक तरह के मॉइश्चर देता है, जिससे स्किन प्लंप और हाइड्रेटेड दिखती है। विटामिन ई ऑयल स्किन से रिंकल्स को कम करता है और यह एंटी एजिंग के लिए एक अच्छा ऑप्शन होता है। विटामिन ई ऑयल आपके स्किन को सूरज की हानिकारक यूवी रेज से होने वाली क्षति से बचाती है।

स्किन तो हेल्दी और स्मूथ भी बनाता है विटामिन ई

विटामिन ई स्किन को हेल्दी और स्मूथ बनाता है। विटामिन ई ऑयल स्किन को मॉश्चराइज करके स्किन से किसी भी तरह के स्कार्स और बर्न्स ठीक कर देते है। इतना ही नहीं विटामिन ई ऑयल डार्क सर्कल्स के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। विटामिन ई ऑयल के इस्तेमाल से आप आंखों के नीचे के हाईपरपिग्मेंटेशन और डार्क सर्कल्स से बचाता है और कम करता है।

विटामिन ई ऑयल आंखों के नीचे वाले हिस्से के स्किन को नॉरिश करके होने वाले डार्क सर्कल्स को कम करता है।

कैसे करें विटामिन ई का यूज

इसके लिए विटामिन ई ऑयल को अपने आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स वाले हिस्से में लगा कर 10 - 15 मिनट के लिए छोड़ दें। जिसके बाद हमारी स्किन इस ऑयल को अब्सोर्ब कर लेती है। विटामिन ई ऑयल कम से कम एक सप्ताह में पांच बार लगाए। यह इस पर भी निर्भर करता है कि आपकी स्किन टाइप किस प्रकार की है। अगर आपकी स्किन टाइप ड्राई हैतो आप विटामिन ई ऑयल का इस्तेमाल सप्ताह में तीन बार से ज्यादा न करें और अगर आपकी स्किन ऑइली है तो आप इसका उपयोग सप्ताह में एक बार से ज्यादा न करें। विटामिन ई ऑयल के इस्तेमाल में किसी भी तरह के साइड इफेक्ट्स नहीं होते है।

किन-किन चीजों में मिलाया जा सकता है विटामिन-ई

आप विटामिन ई ऑयल को ऑर्गेनिक कंपोनेंट्स जैसे जोजोबा ऑयल और एवोकाडो के साथ मिक्स करके अगर आंखों के नीचे लगाएंगे तो इससे स्किन को और ज्यादा फायदा होता है। अगर आपको विटामिन ई ऑयल के इस्तेमाल के बाद अनेक तरह के पिंपल्स या किसी भी तरह की रेडनेस होने लगे तो आपको इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर देना चाहिए।

आप चाहे तो विटामिन ई ऑयल को आलमंड ऑयल के साथ मिक्स करके आंखों के नीचे लगाए , जिससे आंखों की सूजन कम हो सकती है और डार्क सर्कल्स भी कम हो जाते है। कयोंकि इन दोनो ऑयल में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी की मात्रा ज्यादा होती है। आलमंड ऑयल में रेटिनॉल और विटामिन के की मात्रा होती है और जब यह विटामिन ई के साथ मिलती है आंखों के नीचे के स्किन को स्मूथ और वहां पर होने वाले अन्य तरह के इरीटेशन को कम करती है।

(Input: Dr. Ajay Rana, Dermatologist & Aesthetic physician)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source