Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Vitamin E Side Effects : विटामिन ई स्किन और बालों के लिए काफी जरूरी माना जाता है। कई खाद्य पदार्थों में विटामिन ई भरपूर रूप से होता है, लेकिन हम में से कई लोग स्किन पर निखार पाने की चाहत में विटामिन ई कैप्सूल से तेल निकालकर इसे चेहरे या फिर बालों पर लगा लेते हैं। इससे स्किन की सॉफ्टनेस बढ़ती है। साथ ही स्किन मॉइस्चराइज होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका अधिक इस्तेमाल करने से या फिर बिना वजह इसे स्किन पर एप्लाई करने से आपकी स्किन खराब हो सकती है। दिल्ली के द्वारका स्थित कश्यम क्लीनिक के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर एसके कश्यप का कहना है कि कई लोग विटामिन ई सप्लीमेंट्स को स्किन पर लगाने लगते हैं, लेकिन यह कैप्सूल खाने से अधिक फायदेमंद होता है। अगर आप इसे स्किन पर लगाते हैं, तो इससे फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है। आइए इस विषय में विस्तार से जानते हैं -
स्किन पर अगर आप विटामिन ई कैप्सूल लगाते हैं, तो इससे चेहरे पर कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इन परेशानियों में दाग-धब्बे, खुजली इत्यादि शामिल है।
अगर आप विटामिन ई कैप्सूल चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे आपकी स्किन पर संवेदनशीलता महसूस हो सकती है। ऐसे में आपको तुरंत अपने चेहरे से विटामिन ई ऑयल हटाने की जरूरत है। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो इससे एलर्जी की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है।
स्किन पर बिना सोचे-समझे अगर आप विटामिन ई कैप्सूल लगाती हैं, जो इससे आपकी स्किन एलर्जी बढ़ सकती है। इसके कारण चेहरे पर सूजन, लालिमा, दाग-धब्बे, पपड़ीदार स्किन जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर आप विटामिन ई का इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो एक बार एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।
विटामिन ई कैप्सूल का चेहरे पर इस्तेमाल करने से आपकी साफ-सुथरी स्किन खराब हो सकती है। इसकी वजह से स्किन पर टैनिंग, दाग-धब्बे नजर आ सकेत हैं। इसलिए कोशिश करें कि इस कैप्सूल के प्रयोग से बचें।
डॉक्टर का कहना है कि अगर आप स्किन पर सीधेतौर पर विटामिन ई लगाते हैं, तो इसकी वजह से स्किन पर इरिटेंट डर्मेटाइटिस की परेशानी हो सकती है। ऐसे में स्किन पर रैशेज, फफोले, लालिमा इत्यादि की शिकायत होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए स्किन पर विटामिन ई कैप्सूल का प्रयोग न करें।
ध्यान रखें कि विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल स्किन पर डायरेक्ट न करें। इससे स्किन की परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए अगर आपको स्किन से जुड़ी किसी तरह की परेशानी हो रही है तो सबसे पहले एक बार डॉक्टर से सलाह लें, ताकि आपको सही जानकारी मिल सके।