
Also Read
बालों को स्वस्थ, घना, मजबूत बनाने के लिए लगाएं विटामिन ई युक्त हेयर मास्क।© Shutterstock.
Vitamin E Hair Mask: बाल डल, ड्राई और बेजान हो गए हैं, तो आप विटामिन ई (Vitamin E) का इस्तेमाल करें। विटामिन ई बालों के लिए एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सीडेंट है, बालों के साथ ही स्किन और पूरे शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। बालों में पोषण की कमी हो गई है, बाल डैमेज हो गए, झड़ रहे हैं, तो इन सभी समस्याओं का इलाज छिपा है विटामिन ई में। इसके लिए आप विटामिन ई युक्त हेयर मास्क (Vitamin E For Hair Care) बालों में लगाएं। झड़ते बालों (hair care tips in hindi) से परेशान हैं, तो घर पर खुद ही आप कुछ विटामिन ई युक्त कुछ हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। जानें, खूबसूरत बालों के लिए विटामिन ई युक्त हेयर मास्क बनाने का तरीका (Vitamin E for hair in hindi)
विटामिन E बालों के लिए काफी अच्छा माना गया है। अंडा प्रोटीन का मुख्य स्रोत है। प्रोटीन बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। यह बालों को रिपेयर करता। विटामिन ई से बालों को पोषण (Vitamin E For Hair Care) भी मिलता है।
एक बाउल में अंडे का सफेद भाग डालें। इसमें दो चम्मच ऑलिव ऑयल या जैतून का तेल, विटामिन ई के दो कैप्सूल डालकर मिक्स करें। मास्क बन जाए तो इसे बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। आधा घंटा रखने के बाद बालों को शैंपू कर लें।
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको चाहिए विटामिन ई, दो बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल, एक अंडा, एक चम्मच सिरका या विनेगर, ग्लिसरीन। इन सभी चीजों को मिलाकर हेयर मास्क बनाएं। इसे 20-30 मिटन के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें। यह हेयर मास्क रूखे बालों को पोषण देता है।
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए (Homemade hair mask) आपको चाहिए सिर्फ अंडे का सफेद भाग इसे एक कटोरी में निकाल लें, उसमें विटामिन ई के दो कैप्सूल, 1 चम्मच सिरका, एलोवेरा जेल, 1 चम्मच ग्लिसरीन डालकर मिलाएं। इस हेयर मास्क या पेस्ट को बालों में लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें। फिर शैम्पू कर लें।
एलोवेरा जेल बालों के लिए हेल्दी माना गया है। यह बालों और स्कैल्प को स्वस्थ रखता है। विटामिन ई और एलोवेरा जेल से तैयार हेयर मास्क को जब आप बालों में लगाते हैं, तो कुछ ही दिनों में बाल रेशमी, घने और मजबूत हो जाएंगे।
एक कटोरी में विटामिन ई और एलोवेरा जेल लेकर (Vitamin E Capsule For Hair Care) मिलाएं। इस हेयर मास्क को लगभग आधे घंटे के लिए बालों में अच्छी तरह से लगाकर छोड़ दें। फिर बालों में शैम्पू कर लें। इन सभी विटामिन ई युक्त हेयर मास्क को लगाएंगी, तो बालों को पोषण मिलेगा और बाल हेल्दी, शाइनी नजर आएंगे।