
Also Read
बारिश के मौसम में डैंड्रफ की समस्या (dandruff) अक्सर बढ़ जाती है। ये गंदगी, नमी, पसीना, धूप और धूल के कारण होती है। ऐसे में आप स्कैल्प की साफ-सफाई रख कर और समय-समय हेयर वॉश करके इससे बच सकते हैं। लेकिन, तब क्या जब आप ये सब कर रहे हों लेकिन फिर भी आपको डैंड्रफ की समस्या हो रही हो। दरअसल, ये कुछ विटामिन की कमी (vitamin deficiency) की कमी के कारण हो सकती है, जो कि डैंड्रफ होने वाली स्थितियों को ट्रिगर करती है। वो कैसे आइए हम आपको बताते हैं।
जिस तरह विटामिन ए बालों को मॉइस्चराइज करने के लिए जरूरी है वहीं, विटामिन बी स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करता है। विटामिन बी7 में जहां बायोटिन होता है जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ा सकता है और स्कैल्प में पोषक तत्व जोड़ सकता है। यह बादाम, मांस, मछली और साबुत अनाज में पाया जाता है। वहीं, नियासिन (VitB3) बालों को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है। इसकी कमी से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन खराब हो जाता है और इससे डैंड्रफ होना आसान हो जाता है।
बालों के विकास के लिए कोलेजन बेहद जरूरी है। विटामिन सी कोलेजन बढ़ाने में मदद करता है और एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। ये बालों के रोम को पोषण प्रदान करता है, जिसकी कमी से सेबोरिक डर्मेटाइटिस हो सकता है और इससे स्कैल्प पर डैंड्रफ बढ़ सकता है। इसकी कमी से बचने के लिए आप खट्टे फल, स्ट्रॉबेरी और पपीते का सेवन कर सकते हैं।
विटामिन डी की कमी बालों के झड़ने या गंजेपन का कारण बन सकती है। यह बालों के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अपने विटामिन डी का सेवन बढ़ाना डैंड्रफ के इलाज के लिएअच्छा साबित हो सकता है। विटामिन डी के लिए फैटी फिश, कॉड लिवर ऑयल और मशरूम खाएं।
अगर आपको लगातार डैंड्रफ की समस्या हो रही है तो आपको अपने हेयर केयर रूटीन बदलें। साथ ही इसमें सैलिसिलिक एसिड, सल्फाइड, केटोकोनाज़ोल और पाइरिथियोन जिंक युक्त एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करें। हर दो दिन पर बाल धोएं, समय से ऑयलिंग करें और बालों में हेयर पैक किया।
आर्टिफिशियल स्टाइलिंग उत्पाद आपके बालों की गुणवत्ता को खराब करते हैं और डैंड्रफ का कारण बनते हैं। इसके अलावा ये स्कैल्प बालों के नेचुरल ऑयल को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए संतुलित आहार एक प्रमुख कारक है। विटामिन ए, बी, सी और डी बालों के झड़ने को रोक सकते हैं, आपके इम्यून सिस्टम को सुरक्षित और मजबूत कर सकते हैं और यहां तक कि बालों के स्वस्थ विकास को भी प्रभावित कर सकते हैं।
तनाव और मानसिक अस्थिरता बालों के झड़ने और रूसी के साथ-साथ बालों से संबंधित अन्य समस्याओं का कारण बन सकती है। इसलिए ज्यादा तनाव ना लें और एक्सरसाइज करें। जिससे स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन सही रहे और डैंड्रफ ना हो।