Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Vitamin C Serum Benefits: विटामिन-सी सीरम एक ऐसा ब्यूटी प्रॉडक्ट है जिसकी मांग और इस्तेमाल बीते कुछ समय से काफी बढ़ गया है। विटामिन सी सीरम के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यह खट्टे फलों (citrus fruits) जैसे नींबू (lemon), संतरा (oranges) और चकोतरा (grapefruit), जिन्हें सिट्रस फ्रूट कहा जाता है उनमें पाए जाने वाले सत्व से तैयार किया जाता है और ऐसे दावे भी किए जाते रहे हैं कि विटामिन सी सीरम हर स्किन टाइप (skin types) के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
सैलोन ट्रीटमेंट्स और घर पर स्किन केयर के दौरान स्पॉटलेस स्किन (spotless skin) के लिए विटामिन-सी सीरम का इस्तेमाल काफी अधिक किया जाता है क्योंकि ऐसा दावा किया जाता है कि विटामिन-सी सीरम लगाने से स्किन पर दिखने वाले दाग-धब्बे (dark spots on skin) और एक्ने स्पॉट्स (Acne Spots) जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं। यहां पढ़ें विटामिन-सी सीरम के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां, इसके इस्तेमाल के तरीकों और विटामिन सी सीरम लगाने से त्वचा को होने वाले फायदों के बारे में। (Vitamin C Serum Benefits In Hindi)
एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिन-सी सीरम एक पोटेंट एंटी-ऑक्सीडेंट (antioxidant) है। इसे त्वचा के सम्पर्क में आनेवाले फ्री रेडिकल्स (free radicals) को न्यूट्रलाइज़ करने में कारगर माना जाता है। विटामिन-सी सीरम में विभिन्न एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने के दावे किए जाते हैं जो, डैमेज्ड स्किन सेल्स रिपेयर की प्रक्रिया (damaged skin cells repairing process) को बूस्ट करने वाला माना जाता है। (Vitamin C Serum Benefits)
यह सीरम लगाने से त्वचा को सूरज की हानिकारक अल्ट्रा-वॉयलेट किरणों (Ultraviolet or UV rays) से होनेवाले डैमेज से सुरक्षा प्रदान कर सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स विटामिन-सी सीरम लगाने वाले लोगों को सनस्क्रीन (sunscreen) का भी इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।

स्किन को लम्बे समय जवां और हेल्दी रखने के लिहाज से विटामिन-सी सीरम लगाना (ways to get young and healthy skin) लाभकारी माना जाता है। यह त्वचा पर बढ़ती उम्र के संकेतों (signs of ageing skin) जैसे ड्राई स्किन, फाइन लाइंस (fine lines) और अनइवेन टोन (uneven tone) आदि समस्याओं से राहत दिला सकता है। इसी तरह विटामिन-सी में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों (anti-inflammatory properties) से स्किन की टोन बेहतर बनने में मदद हो सकती है और स्किन का टेक्स्चर (skin texture) भी बेहतर बन सकता है। (Vitamin C Serum Benefits)
इसी तरह विटामिन-सी सीरम लगाने से पिम्पल्स की समस्या (tips to get rid of pimples problem) कम होने का दावा भी किया जाता है। इसके साथ ही टैनिंग हटाकर स्किन को साफ दिखाने में भी विटामिन सी सीरम को मददगार ब्यूटी प्रॉडक्ट बताया जाता है।
(डिस्क्लेमर : यहां इस लेख में दी गयी विटामिन सी सीरम से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी स्किन प्रॉब्लम के इलाज या इस तरह के उत्पादों के इस्तेमाल से पहले और स्किन ट्रीटमेंट्स से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले कृपया किसी डर्मटॉलजिस्ट से परामर्श ज़रूर करें।)
यह भी पढ़ें-
53 साल की उम्र में माधुरी दीक्षित दिखती हैं 30 साल की, खुद अभिनेत्री ने बताए अपने ब्यूटी सीक्रेट्स, पढ़ें यहां