Skin brightening के लिए कमाल की तकनीक है Vitamin C drip, जल्दी चाहिए ग्लो तो जरूर करें ट्राई

Vitamin C drip for skin: स्किन के निखार को बनाए रखने के लिए बहुत चीजें उपलब्ध हैं, लेकिन खोए हुए निखार को फिर से पाने के लिए विटामिन सी ड्रिप काफी फायदेमंद हो सकती है। चलिए जानते हैं इस खास तकनीक के बारे में।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 1, 2023 6:04 PM IST

Benefits of vitamin c drip for skin: आजकल प्रदूषण, धूप, गर्मी, खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण हमारी सेहत को प्रभावित हो ही रही है, लेकिन स्किन पर भी उसका गंभीर असर पड़ रहा है। बढ़ते प्रदूषण के कारण सबसे ज्यादा स्किन ही प्रभावित हो रही है और नेचुरल निखार खराब होता जा रहा है। गर्मियों के आते ही ज्यादातर महिलाएं व पुरुष अपनी स्किन का नेचुरल निखार खो बैठते हैं और उसे पाना इतना आसान भी नहीं होता है। लेकिन कुछ तकनीक हैं, जो पूरी तरह से सेफ होने के साथ-साथ आपकी स्किन को जल्दी निखार देने में भी मदद करती हैं। आज हम आपको स्किन ब्राइटनिंग के लिए विटामिन सी ड्रिप का इस्तेमाल और इसके फायदों के बारे में बताने वाले हैं। लेकिन सबसे पहले जानते हैं विटामिन सी ड्रिप के बारे में।

क्या है विटामिन सी ड्रिप

विटामिन सी ड्रिप घर पर इस्तेमाल किया जाने वाला कोई नुस्खा नहीं बल्कि एक इंट्रावेनस थेरेपी है, जिसे आईवी थेरेपी (IV Therapy) भी कहा जाता है। इस तकनीक की मदद से विटामिन सी की हाई डोज को सीधे आपके खून में छोड़ा जाता है। उदाहरण के लिए डाइट, खाने की दवाओं या क्रीम के माध्यम से मिलने वाली विटामिन कम मात्रा में ही ब्लड तक पहुंच पाती है। जबकि आईवी थेरेपी की मदद से इसकी हाई डोज मिल जाती है, जो तेजी से और प्रभावी रूप से शरीर में काम करती है।

स्किन व्हाइटनिंग के लिए विटामिन सी ड्रिप

स्किन को तेजी से निखार देने के लिए भी विटामिन सी का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो स्किन ब्राइटनिंग के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। फ्री रेडिकल्स, प्रदूषण, पराबैंगनी किरणों और अन्य एनवायरमेंट स्ट्रेसर्स के कारण स्किन को डैमेज होने लगता है, जिस कारण से स्किन में डार्क स्पॉट्स और हाइपरपिगमेंटेशन होने लगती है। इन स्ट्रेसर को दूर करने में विटामिन सी ड्रिप काफी प्रभावी रूप से काम करती है।

एजिंग के लक्षणों को दूर करे

विटामिन सी ड्रिप सिर्फ स्किन व्हाइटनिंग के लिए ही नहीं बल्कि एजिंग के लक्षणों को दूर करने में भी काफी मदद कर सकता है। विटामिन सी का इस्तेमाल करने से स्किन में कोलेजन प्रोडक्शन स्टीमुलेट होता है, जिससे त्वचा में नेचुरल रूप से निखार आने के साथ-साथ एजिंग के लक्षण भी काफी हद तक कम हो जाते हैं।

कितनी सेफ है विटामिन सी ड्रिप

एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए विटामिन सी ड्रिप पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन इसके इस्तेमाल से जुड़ी अन्य सावधानियों को पालन करना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो यह शरीर के कुछ अंगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। लेकिन फिर भी इसका इस्तेमाल करने से पहले अपना डॉक्टर से इस बारे में सलाह ले लेनी चाहिए।

किन बातों का रखें ध्यान

विटामिन सी ड्रिप का उपयोग करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले यह नोटिस करना जरूरी है कि आपकी किडनी सही है। यदि आपको किडनी से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या है, तो विटामिन सी ड्रिप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साथ ही यदि आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई और समस्या है, तो विटामिन सी ड्रिप का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर को इनके बारे में जरूर बता देना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source