
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 1, 2020 4:27 PM IST
You can use only coconut oil on the face as it relieves wrinkles and blemishes. But if you want better results, you can mix turmeric in it. This fantastic recipe will help you reduce the wrinkles on your face in a week.
Vitamin B3 : विटामिन बी3 वाले फूड्स का सेवन करने से आपके लिए स्किन कैंसर का खतरा (Skin Cancer Risk) कम होता है। यह दावा किया गया है कुछ समय पहले की गयी एक रिसर्च में। विटामिन बी3 के बारे में शोधकर्ताओं को एक नयी बात पता चली है जो कि, स्किन कैंसर से जुड़ी हुई है। हाल ही में किए गए एक रिसर्च में पचा चला है कि, विटामिन बी 3 (Vitamin B3 ) का एक रूप त्वचा की कोशिकाओं को पराबैंगनी किरणों यानि यूवी रेज़ (UV Rays) के प्रभाव से बचा सकता है। जो कि नॉन-मेलेनोमा कैंसर (Non-melanoma skin Cancer) का रिस्क कम करता है।
बता दें कि नॉन-मेलेनोमा स्किन कैंसर (Non-melanoma skin Cancer) , सबसे कॉमन स्किन कैंसर प्रकारों में से एक है । इसके मामलों की संख्या दुनिया भर में बढ़ रही है। यूवी रेज़ डैमेज़ को इस प्रकार के कैंसर का एक मुख्य कारक माना जाता है। इटली में की गयी इस रिसर्च में वैज्ञानिकों ने पाया कि नॉन-मेलेनोमा स्किन कैंसर वाले रोगियों को विटामिन बी3 का सेवन करने से बेहतर परिणाम दिखते हैं। (Vitamin B3 benefits )
रिसर्च के दौरान शोधकर्ताओं ने स्किन कैंसर के मरीज़ की त्वचा से कोशिकाओं (ह्युमन प्राइमरी केराटिनोसाइट्स) को अलग कर दिया।शोधकर्ताओं ने इन कोशिकाओं को निकोटीनमाइड (NAM) के 3 अलग-अलग कंसनट्रेशंस, जो कि विटामिन बी3 का एक रूप है, उसके साथ 18, 24 और 48 घंटों के लिए इलाज किया गया। उसके बाद स्किन सेल्स को यूवीबी (UVB) के सम्पर्क में लाया गया। इसके जो परिणाम दिखे, उनसे पता चला कि-
विटामिन बी3 के इस प्रभाव के बारे में इटली के नोवारा ,एओयू मैगियोरे डेला कारिटा की स्किन केयर यूनिट की छात्रा लारा कैमिलो ने कहा, हमारी रिसर्च से यह संकेत मिलता है कि विटामिन बी3 के सेवन से सूरज की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से त्वचा की रक्षा होती है। यह यूवी रेज़ के दुष्प्रभावों से त्वचा को बचाता है। इसीलिए, इस तरीके से, भविष्य में नॉन-मेलेनोमा कैंसर (Non-melanoma skin Cancer) के मामलों में कमी आ सकती है।
शरीर के लिए अन्य पोषक तत्वों की तरह विटामिन बी3 की भी भूमिका महत्वपूर्ण है। वैज्ञानिक भाषा में विटामिन बी3 को 'नियासिन' (Niacin) भी कहा जाता है। यह मांसाहारी भोजन (Npn-Vegetarian foods) में प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। वहीं, भारत में रोज़मर्रा खाए जाने वाले कई वेजिटेरियन फू़ड्स में भी यह अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। विटामिन बी3 की दैनिक ज़रूरत पूरी करने के लिए आप इन चीज़ों का सेवन कर सकते हैं-