Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Best Vitamin For Skin: हम अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए न जाने कितनी चीजों को आजमाते हैं, जिसमें स्किन केयर, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खे होते हैं। लेकिन कई बार खाने और लगाने के लिए कुछ विटामिन का जिक्र आता है, जिसमें विटामिन ए, सी, डी और ई आते हैं। यह हमारी त्वचा को गहराई से पोषण देने का काम करते हैं। आपको बता दें कि नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के अनुसार त्वचा की तीन प्रमुख परतें एपिडर्मिस, डर्मिस और हाइपोडर्मिस हैं।
खूबसूरती के एंगल से हेल्द स्किन के लिए, दो परतों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। पहला एपिडर्मल बाहरी परत, जो सुपर सेल्यूलर होती है और सुरक्षा प्रदान करती है, और दूसरा आंतरिक डर्मल परत, जो एपिडर्मिस को पोषण संबंधी सहायता प्रदान करते हुए मजबूती और लोच सुनिश्चित करती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं ये अलग-अलग विटामिन हमारी स्किन के लिए किस तरह काम करते हैं? अगर नहीं और आप सिर्फ लोगों की देखा देखी में इनका इस्तेमाल कर रहे हैं तो रुक जाओ। पहले हमारे इस लेख को पढ़ें। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल में 4 बहुत ही खास विटामिन के स्किन बेनिफिट्स के बारे में बताने वाले हैं। ताकि अगर आप तक इन्हें इस्तेमाल करने से पहले सही जानकारी पहुंच जाए।
विटामिन ए एक वसा में घुलनशील विटामिन है जिसकी कमी से प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है और त्वचा के संक्रमणऔर सूजन संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के अनुसार 'त्वचा देखभाल उत्पादों में विटामिन ए का समावेश त्वचा की लोच को बढ़ाता है और कोलेजन फाइबर के प्राकृतिक पुनर्जनन और कोशिका मरम्मत की प्रक्रिया को भी उत्तेजित करता है।
विटामिन ए केवल क्रीम या सीरम में ही नहीं, बल्कि एंटीऑक्सीडेंट गुणों वाले सप्लीमेंट्स के रूप में भी बेचा जाता है, जो वायरस और बैक्टीरिया से बचाव करते हैं और त्वचा, बालों और नाखूनों को स्वस्थ रखते हैं, जैसा कि कॉस्मेटिक/सप्लीमेंट निर्माता दावा करते हैं।'
हेल्दी स्किन में विटामिन सी का हाई कॉन्सनट्रेशन होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट्स को यूवी से होने वाले फोटो डैमेज के खिलाफ लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा विटामिन सी कोलेजन को बढ़ाकर स्किन हेल्थ को बेहतर बनाता है। मुख्य कोलेजन टाइप 1 और टाइप 3 हैं, जिनका प्रोडक्शन उम्र बढ़ने के साथ-साथ कम होने लगता है। एजिंग साइन के लिए विटामिन सीबहुत फायदेमंद है।
विटामिन ई, जिसे कभी-कभी 'विटामिन ऑफ यूथ' भी कहा जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुणों के कारण कॉस्मेटिक्स में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार 'विटामिन ई विभिन्न सप्लीमेंट्स में भी पाया जा सकता है जिनका उद्देश्य त्वचा की स्थिति को अंदर से बेहतर बनाना है।
यह देखा गया है कि आहार में विटामिन ई की कमी से त्वचा की स्थिति में सामान्य रूप से गिरावट आती है और त्वचा के उपांगों में विकार, घाव भरने में बाधा या अत्यधिक बाल झड़ने जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।' इसलिए अगर आप अपनी स्किन को अंदर से हील करना चाहते हैं तो विटामिन ई का उपयोग करें।
वैसे तो विटामिन डी स्केलेटल और हृदय संबंधी विकारों, कैंसर, केंद्रीय तंत्रिका तंत्र रोगों, प्रजनन रोगों व संक्रमणों के लिए जरूरी होता है, लेकिन इसी के साथ-साथ यह ऑटोइम्यून और त्वचा संबंधी विकारों में भी प्रमुख भूमिका निभाता है। विटामिन डी को विभिन्न सप्लीमेंट्स या दवाओं के माध्यम से बाहरी रूप से भी लिया जा सकता है।
लेकिन यह सौंदर्य प्रसाधनों में मुख्य रूप से, खासकर पतले या बिना पतले किए तेल के घोल, अल्कोहल युक्त सुक्रोज या ग्लाइकोल प्रकार के रूप में और बाहरी उपयोग के लिए कैप्सूल के रूप में भी पाया जाता है। अगर आपके शरीर व त्वचा में विटामिन डी की कमी होगी तो स्किन डैमेज व कमजोर होनी शुरु हो जाएगी।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
हेल्दी डाइट न लेना, शराब और धूम्रपान का सेवन करना, विटामिन बी12 की कमी के कारण बन सकते हैं। जब शरीर पोषक तत्वों का सही से अवशोषण नहीं कर पाता है, तो भी विटामिन की कमी हो सकती है।
हमेशा संतुलित और पोषक आहार को ही प्राथमिकता दें। मल्टीविटामिन सिर्फ पूरक होते हैं, विकल्प नहीं।
विटामिन डी और बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आपको अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिए। विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में फोर्टिफाइड अनाज, सोया दूध, और अन्य प्लांट-बेस्ड दूध, मांस मछली, अंडे, और डेयरी उत्पाद को शामिल करें। विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए वसायुक्त मछली, अंडे की जर्दी, मशरूम, और फोर्टिफाइड डेयरी उत्पाद जैसे खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें।
शरीर में विटामिन डी, बायोटिन और आयरन की कमी से बालों का झड़ना शुरू हो सकता है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो इन विटामिन्स और मिनरल्स की जांच जरूर करवाएं।