Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Natural skin care tips for Natural glow in hindi: लोग अपनी स्किन के खोए निखार को फिर से वापस पाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं और कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हो जाते हैं। महंगे स्किन केयर व कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से लेकर महंगे ट्रीटमेंट तक लेकिन फिर भी कई बार फिर भी असली नेचुरल निखार मिल नहीं पाता है। इसके पीछे एक सबसे बड़ा कारण यह भी है कि मार्केट में मिलने वाले ज्यादा स्किन केयर प्रोडक्ट्स केमिकल बेस्ड होते हैं, जिनसे स्किन का असली निखार यानी नेचुरल ग्लो मिल नहीं पाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नेचुरल निखार हमेशा नेचुरल चीजों से ही आता है और यही कारण है कि लोग अपनी स्किन के लिए देसी व घरेलू नुस्खों को ही उपयोग में लाना पसंद करते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से बिना महंगी क्रीम या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के स्किन की इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है और नेचुरल निखार को वापस पाया जा सकता है। चलिए जानते हैं नेचुरल स्किन ग्लो वापस पाने के कुछ नेचुरल तरीकों के बारे में -
स्किन के नेचुरल ग्लो को बनाए रखने के लिए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है, जब आप सादे पानी में एक चम्मच ओट्स मिलाकर उसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। जी हां ओट्स सिर्फ आपके पेट के लिए ही नहीं बल्कि आपकी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है बस उसके लिए आपको इसे खाना नहीं बल्कि स्किन पर लगाना है। सिर्फ नेचुरल ग्लो नहीं बल्कि यह स्किन डिजीज का इलाज करने में भी मदद करता है।
सिंपल तरीके से इस्तेमाल करके भी स्किन के लिए ओट्स के फायदे प्राप्त किए जा सकते हैं। अगर आप ओट्स और सादे पानी जैसी साधारण चीजों की मदद से स्किन का नेचुरल निखार वापस पाना चाहते हैं, तो सादे पानी और ओट्स का इस्तेमाल करने का सही तरीका होना चाहिए, जो कि बहुत आसान है। सबसे पहले एक साफ कटोरी में एक चम्मच ओट्स डालें और उनमें थोड़ा सा पानी मिलाकर रख दें। 10 से 15 मिनट बाद ही आप इन्हें अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। साफ पानी से मुंह धोएं और इसे अपनी स्किन पर लगाएं। कम से कम 20 मिनट के लिए इसे लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से मुंह धो लें।
स्किन पर ओट्स का पूरा फायदा लेने के लिए उसका सही समय पर इस्तेमाल करना जरूरी होता है। वैसे तो इस साधारण नुस्खे का किसी भी समय इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन ज्यादा फायदा लेने के लिए इसे रात को सोने से ठीक पहले इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
हालांकि, स्किन से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए नियमित रूप से स्किन केयर एक्सपर्ट से जांच कराना भी जरूरी होता है, क्योंकि कई बार यह स्किन से जुड़ी किसी अंदरूनी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है, जो बाद में बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। अगर आपको स्किन पर किसी भी प्रकार के असामान्य लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर से इस बारे में संपर्क जरूर करें।