Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
30 वर्ष की उम्र के बाद त्वचा की देखभाल अधिक करनी चाहिए, क्योंकि कोलेजन लेवल धीरे-धीरे कम होने लगता है। यदि आप चाहते हैं कि आप लंबी उम्र तक यंग नजर आएं और ग्लोइंग स्किन रहे, तो आपको कुछ हेल्दी डाइट लेनी होगी। डाइट में आपको कुछ हरी सब्जियों को नियमित रूप से शामिल करना होगा, ताकि त्वचा पर उम्र बढ़ने के बाद होने वाली समस्याओं से आप बचे रहें। खूबसूरत त्वचा पाने के लिए जितना जरूरी है एक्सरसाइज करना, खुद को स्ट्रेस फ्री रखना, पौष्टिक चीजों का सेवन करना, उतना ही जरूरी है डाइट में फलों और सब्जियों को शामिल करना। नीचे हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों (Vegetables for glowing skin) के बारे में बता रहे हैं, जिनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर होता है। ऐसे में ये त्वचा की सभी समस्याओं को असमय आने से रोकते हैं।
निखरी त्वचा पाना है, तो कच्चा टमाटर खूब खाएं। टमाटर में विटामिन के, ए, बी 1, 3, 6, 7 और विटामिन सी पाए जाते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी काफी होता है और लाइकोपीन भी। ये दोनों ही त्वचा में कसावट लाते हैं। आप टमाटर का रस लगाकर भी निखरी, साफ-सुथरी त्वचा पा सकते हैं।
केल में काफी मात्रा में विटामिन सी, ए और के होता है, जो स्किन टिशू को रिपेयर करता है। इसके खाएंगे तो त्वचा निखर उठेगी। केल की सब्जी के साथ आप जूस भी पी सकते हैं।
पालक आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है। इसमें विटामिन ए, बी, फोलेट होता है, जो त्वचा को निखारने का काम करता है। पालक की सब्जी खाएं या जूस पिएं, हर तरह से यह सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।
ब्रोकली विटामिन सी का मुख्य स्रोत है। विटामिन सी त्वचा को निखारने के काम आता है।