
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 8, 2020 6:26 PM IST
वैलेंटाइन्स डे के लिए शहनाज़ हुसैन ब्यूटी टिप्स।
Valentine's Day Beauty Tips: वैलेंटाइन्स डे पर खूबसूरत दिखने का भला किसका मन नहीं करेगा। सबसे रोमांटिक दिनों पर लड़कियां परियों सी सुंदर दिखना चाहती हैं ताकि उनकी शाम यादगार बन सके और इस दिन खींची गयी तस्वीरें भी अच्छी बनें। खैर, अगर आप वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day Beauty Tips in hindi) पर दिखना चाहती हैं स्पेशल और सुंदर। तो, नैचुरल चीज़ों की मदद से ऐसा कर सकती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन (shahnaz hussein tips) बता रही हैं कुछ ऐसी ही होम रेमेडिज़ जिनसे आपकी स्किन और लिप्स बन जाएंगे हेल्दी और सॉफ्ट।
एलो वेरा जेल को अपने होंठों पर लगा कर आधे घण्टे बाद साफ पानी से धोएं। इससे आप के होंठ मुलायम हो जायेंगे। आप इसे हफ्ते में दो बार कर सकती हैं। (Valentine's Day Beauty Tips)
सोने से पहले होंठों पर गाय का देसी घी लगा कर इसे रात भर लगा रहने दीजिये और सुबह समान्य तौर पर साफ करें। इससे, आप के होंठ गुलाबी और मुलायम हो जायेंगे और प्रकृतिक तौर पर सुन्दर लगेंगे।
हल्दी तथा मलाई का मिश्रण बना कर इसे चेहरे पर लगा कर 10 मिनट बाद चेहरे को साफ, ताजे पानी से धोएं। इससे, आपकी त्वचा साफ हो जाएगी तथा चेहरे पर आभा लौट आएगी।
चेहरे की रंगत चमकाने के लिए बेसन, चंदन तथा हल्दी का फेस पैक बना कर रोजाना चेहरे पर प्रयोग करने से आपकी त्वचा साफ होगी तथा चेहरे की रंगत में निखार आएगा।
गुलाब जल में काटन वूल पैड डूबो कर इसे फ्रीज में रखें। पहले इससे त्वचा को धोएं तथा बाद में इससे त्वचा को धीरे-धीरे मालिश करें।
Calendula Flowers: कैलेंडुला के फूल हैं पिम्पल्स और ड्राई स्किन जैसी स्किन प्रॉब्लम्स का नैचुरल इलाज