
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : February 7, 2023 4:31 PM IST
Skin care tips in February: अच्छा दिखना हर कोई चाहता है, लेकिन इतना बिजी लाइफस्टाइल के कारण हम हमारी स्किन का ध्यान नहीं रख पाते हैं। लेकिन फरवरी के महीने में आने वाले वैलेंटाइन वीक में हर कोई अच्छा दिखना चाहता है। वैसे तो आजकल अच्छा दिखना बहुत आसान हो गया है, क्योंकि मार्केट में कई ऐसे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स हैं जो आपको अच्छा दिखने में मदद करेंगे। लेकिन यह भी हम सब जानते हैं कि उस से नेचुरल ब्यूटी नहीं मिल पाती हैं। स्किन के नेचुरल निखार को बढ़ाने के लिए आपको किसी प्रोडक्ट, दवा या नुस्खे की जरूरत नहीं है, बस स्किन की देखभाल करनी है। कुछ खास चीजों का ध्यान रखकर आप अपनी स्किन की देखभाल कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको 5 ऐसी बातें बताने वाले हैं, जिन्हें आप अपने स्किन रूटीन में शामिल करेंगे तो आपको बिना किसी प्रोडक्ट के नेचुरल निखार मिलने लगेगा।
स्किन का नेचुरल निखार पाने के लिए उसे नेचुरल ट्रीटमेंट देना भी बहुत जरूरी है। इसलिए जितना हो सके आप चेहरे को धोने के लिए किसी फेस वॉश या साबुन आदि का इस्तेमाल न करें। चेहरा धोने के लिए साफ पानी का इस्तेमाल करें जो न गर्म और न ठंडा यानी गुनगुना हो। इसके अलावा आप मुंह धोने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्किन ड्राई होना आपके लुक को खराब कर सकती है, क्योंकि त्वचा में रूखापन आने से त्वचा की रंगत खराब होने लगती है। इसलिए त्वचा के मॉइस्चर को बनाए रखना बहुत जरूरी है। बार-बार चेहरा धोने की आदत छोड़ दें और नेचुरल तरीके से मॉइस्चर करने के लिए शहद व ओटमील बाथ आदि का इस्तेमाल करें। आप डर्मेटोलॉजिस्ट से बात करके किसी अच्छी मॉइस्चराइजर क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
स्किन टोन को बचाने के लिए जितना हो सके धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें। फरवरी के महीने में तेज धूप निकलने लगती है, जो स्किन की नेचुरल टोन को खराब कर सकती है। धूप से बचने के लिए किसी अच्छी सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी किया ज सकता है। लेकिन सनस्क्रीन का चुनाव अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही करें और उसके लिए स्किन एक्सपर्ट की सलाह भी ली जा सकती है।
आपको जितना हो सके कॉस्मेटिक स्किन प्रोडक्ट्स से दूर रहना है। लेकिन अगर किसी कारण से आपको किसी भी स्किन प्रोडक्ट आदि का इस्तेमाल करना है, तो यह सुनिश्चित कर लें कि आपके स्किन टाइप के अनुसार कौन सा प्रोडक्ट आपके लिए सबसे सही रहेगा। क्योंकि अगर आप अपने स्किन टाइप के अनुसार सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो ऐसा करना न सिर्फ आपकी स्किन टोन को नुकसान पहुंचाता है बल्कि एक्ने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
हमारी रोजाना की डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना भी बहुत जरूरी है, जो हमारी स्किन को जरूरी पोषण प्रदान करें। अपनी डाइट में फल व सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स बीज और फैटी फिश आदि को शामिल करें। यदि आप स्किन हेल्दी डाइट ले रहे हैं, तो इससे आपको स्किन से जुड़ी कई समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है।