चेहरे की खूबसूरती बढ़ानी है, तो बनाएं खुद से ये ब्लीचिंग क्रीम

ब्लीच करने से फेशियल हेयर तो हल्के पड़ते ही हैं, डेड स्किन भी खत्म हो जाती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 7, 2018 2:22 PM IST

अक्सर महिलाएं अपनी त्वचा को निखारने के लिए एक से बढ़कर एक क्रीम, फेसपैक आदि का इस्तेमाल करती हैं। कुछ महिलाएं त्वचा पर दिखने वाले छोटे-छोटे रोएं और दाग-धब्बों को छुपाने के लिए ब्लीच करवाती हैं। कई बार उन्हें ब्लीच सूट नहीं करता, जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है। साथ ही ब्लीच करवाने के लिए पार्लर में काफी खर्च भी करना पड़ता है। क्यों न आप कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे आजमाकर देखें, जो आपकी त्वचा को सूट भी करेगी और पैसे भी अधिक खर्च नहीं होंगे। ब्लीच करने से फेशियल हेयर तो हल्के पड़ते ही हैं, डेड स्किन भी खत्म हो जाती है। इससे चेहरे पर ग्लो और निखार भी आता है। जानिए, किस तरह से आप घर पर ही बना सकती हैं ब्लीचिंग क्रीम।

पपीता

पपीता सेहत के लिए हेल्दी होने के साथ ही साथ चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ाता है। यह एक अच्छी नेचुरल ब्लीचिंग क्रीम की तरह काम करता है। पपीते को बतौर ब्लीच करने के लिए इसके गूदे को निकाल लें। अपने चेहरे पर लगाएं और 2 मिनट मालिश करें। मालिश करने के बाद इसे 15 से 20 मिनट चेहरे पर लगा छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। चेहरा खूबसूरत नजर आएगा।

यह भी पढ़ें – पाना है ग्लोइंग स्किन, तो लगाएं मौसमी से बना फेस पैक

दही

इसका उपयोग आमतौर पर खाने में किया जाता है लेकिन दही में मौजूद लैक्ट‍िक एसिड चेहरे के दाग-धब्बे हटाकर उसे खूबसूरत बनाता है। यदि आप दही से अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो आप दही को कुछ मात्रा में लेकर अपने चेहरे पर लगाएं तथा 2 मिनट हल्की मसाज करें। इसके बाद करीब 15 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लें।

यह भी पढ़ें –गर्दन का कालापन हटाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

टमाटर

हम लोग टमाटर का यूज सिर्फ खाने में करते हैं लेकिन बहुत कम महिलायें जानती हैं कि यह एक अच्छा ब्यूटी प्रोडक्ट भी है। आप यदि चाहती हैं कि टमाटर के यूज से आपका चेहरा साफ तथा चमकदार बना रहें तो आप एक पके टमाटर का जूस निकाल लें तथा इस जूस से आप अपने चेहरे पर हल्की हल्की मालिश करें। मालिश के 15 मिनट बाद आप साफ पानी से अपने चेहरे को धो लीजिये। इस प्रकार यदि आप प्रतिदिन करेंगी तो आपका चेहरा हमेशा दमकता रहेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source