फेशियल ब्रश का कर रहीं हैं इस्‍तेमाल, तो इन बातों का भी रखें ध्‍यान

चेहरे पर निखार लाने के लिए स्क्रिबिंग से बेहतर है फेशियल ब्रशिंग।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : October 4, 2018 9:30 AM IST

फेशियल ब्रश नया ब्यूटी ट्रेंड है। इससे माध्‍यम से आप रोम छिद्रों में छिपे प्रदूषण के कणों को निकाल सकती हैं। पर इसके इस्‍तेमाल के लिए जरूरी है कि इन बातों का भी ध्‍यान रखें।

स्‍क्रबिंग से बेहतर है ब्रशिंग : हमारे चेहरे की स्किन बाकी शरीर की अपेक्षा ज्यादा सेंसिटिव होती है। हमें स्ट्रेस, लाइफस्टाइल और प्रदूषण का असर न पड़े इसलिए हमें इसकी ज्यादा देखभाल करने की जरूरत है। चेहर पर हम स्क्रिबंग और एक्सफॉलिएट करने जैसे तरीके आजमाते रहे हैं। इनसे ब्रशिंग बेहतर है।

यह भी पढ़ें -इस तरह लगाएंगी लिप्स्टिक तो पूरे दिन दिखेंगी खूबसूरत

हटा सकती हैं प्रदूषण : हमारी स्किन दिनभर कई धूल, मिट्टी सहित कई पलूटेंट्स का सामना करती है। ब्रश हमारी स्किन के पोर्स से डेड स्किन और टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। आप ब्रशिंग रोजाना या अपनी सुविधा के अनुसार कर सकती हैं। ब्रशिंग हमेशा हल्के हाथ से करनी चाहिए। आप चाहें तो गर्दन और चेस्ट पर भी ब्रशिंग कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें -बार-बार पड़ रही हैं बीमार, वजह ब्यूटी प्रॉडक्ट्स तो नहीं

सिलिकॉन है बेहतर : मार्केट में आपको नैचरल और सिंथेटिक फाइबर दोनों से बने ब्रश मिल जाएंगे। अगर आपकी स्किन संवेदनशील है तो सिलिकॉन से बने ब्रश ले सकती हैं। हाइब्रिड ब्रश नॉर्मल और आयली स्किन के लिए अच्छे होते हैं।

यह भी पढ़ें – जोखिम भरी है बट सर्जरी, सोच संभलकर लें फैसला

स्किन का रखें ध्‍यान : वैसे तो फेशियल ब्रश काफी लोकप्रिय हो रहे हैं लेकिन जरूरी नहीं कि हर किसी को सूट करें। अगर इस्तेमाल करने पर आपको साइड इफेक्ट्स दिख रहे हैं तो इस्तेमाल करना बंद कर दें। अगर स्किन में कुछ समस्याएं हैं तो स्पेशलिस्ट से सलाह के बाद ही ब्रश इस्तेमाल करें।

न करें शेयर : ब्रश पर बैक्टीरिया बहुत जल्दी इकट्ठे होते हैं, इसलिए इन्हें साफ रखना बहुत जरूरी है। अगर गंदा ब्रश ही इस्तेमाल करते रहे तो फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकते हैं। अपना ब्रश किसी और को न यूज करने दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source