क्या आप भी करती हैं Vitamin C Serum का इस्तेमाल? जानिए सिरम के फायदे और त्वचा पर लगाने का सही तरीका

क्या आप भी त्वचा मैं निखार पाने के लिए विटामिन सी सिरम का इस्तेमाल करती हैं? अगर आपका जवाब हां है तो आपको इसके फायदे और सिरम लगाने के तरीके पता होना चाहिए.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : March 15, 2023 5:35 PM IST

त्वचा की देखभाल के लिए मार्केट में तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट उपलब्ध हैं. विटामिन सी सिरम (Vitamin C Serum) भी एक खास ब्यूटी प्रोडक्ट के तौर पर प्रचलित है, जिसको लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं. त्वचा के लिए विटामिन सी सिरम के फायदे (Benefits Of Vitamin C Serum) क्या है और विटामिन सी सिरम को त्वचा पर अप्लाई करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? इसके बारे में हम आज आज के इस लेख में विस्तार से जानेंगे.

डॉक्टर रुबेन भसीन (कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजी, सनर इंटरनेशनल हॉस्पिटल्स) कहती हैं क‍ि, "त्वचा पर निखार के लिए मेकअप से ज्यादा स्किन केयर को अधिक तवज्जो देनी चाहिए, इसी कड़ी में तरह तरह के सिरम्स बहुत प्रचलित हो रहे हैं. यदि विटामिन-सी सिरम की बात करें तो इसके अनेक फायदे हैं, क्योंकि विटामिन सी वैसे भी मूल रूप से त्वचा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक तत्व है."

विटामिन-सी सिरम के लिए फायदेमंद - Vitamin C Serum Benefits For Skin In Hindi

हालांकि विटामिन-सी सिरम हर तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद है लेकिन सेंसिटिव स्किन, अत्यधिक एकने की समस्या, घाव लगी त्वचा आदि मामलों में डॉक्टर की सलाह पर ही इसे अप्लाई करें.

त्वचा करेगी ग्लो

विटामिन सी सिरम लगाने से त्वचा में ग्लो लाने में मदद मिलती है. इसका एप्लीकेशन त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसमें नमी बरकरार रखने में मदद करता है, ऐसे में आपकी त्वचा बहुत देर तक ग्लो करती है.

त्वचा में नमी बनाये रखने में मदद

विटामिन सी एप्लीकेशन से त्वचा में नमी बरकरार रखने में मदद मिलती है. यदि आप विटामिन सी सिरम का लगातार इस्तेमाल करते हैं तो इससे त्वचा में नमी बनाये रखने में मदद मिलती है, यह ट्रांससेपिडर्मल वॉटर लॉस को घटाता है जिससे त्वचा में पानी की कमी नहीं होती और और रूखापन भी दूर होता है.

झुर्रियों में कमी

अपने स्किन केयर रूटीन में जब आप विटामिन-सी सिरम जोड़ेंगे तो झुर्रियों में कमी लाने में भी मदद मिलेगी, क्योंकि त्वचा को तरोताज़ा रखने के लिए ज़रूरी है उसे अच्छे से साफ़ सुथरा हाइड्रेट करके रखा जाए और दूसरा त्वचा में मौजूद कोलेजन की मात्रा को भी बरकरार रखा जाये. ऐसे में तमाम फायदे आपको विटामिन-सी सिरम के सही एप्लीकेशन से मिल सकते हैं.

सिरम लगाने के दौरान कुछ ध्यान देने वाली बातें - Vitamin C Serum Kaise Use Kare

  • किसी भी सिरम की बोतल खुली न छोड़ें, इस्तेमाल के बाद तुरंत बंद कर दें.
  • सिरम लगाकर तेज़ धूप में तुरंत निकलने से परहेज़ करें.
  • सिरम का लगातार होने वाले इस्तेमाल से ही इसके फायदे नज़र आते हैं, इसलिए इन्हें रोज़ाना इस्तेमाल करें.
  • धुली व साफ़ सुथरी त्वचा पर ही सिरम अप्लाई करें.
  • अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही सिरम का चुनाव करें.
  • एप्लीकेशन के बाद किसी भी तरह की जलन, पैचेज़, रैश आदि होने की स्थिति में इसे लगाना बंद कर दें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
  • रात में सिरम लगाना ज़्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि ऐसे में धूप, धूल आदि के संपर्क में आने की सम्भावना नहीं होती, साथ ही त्वचा को भी आराम मिल जाता है ऐसे में इसके उपयुक्त फायदे की अधिक संभावना है.

उपरोक्त बिन्दुओं के साथ ध्यान रखें कि किसी प्रकार की त्वचा संबंधित बीमारी में ये लागू नहीं होते, और साथ ही स्वस्थ त्वचा के लिए बाहरी प्रसाधनों से ज़्यादा खान-पान, उचित मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य आदि जैसे कारक अधिक जिम्मेदार होते हैं, इसलिए स्वस्थ त्वचा के लिए सम्पूर्ण स्वास्थ्य को सबसे पहले तवज्जो दें, उसके बाद किसी बाहरी प्रसाधन का चुनाव करें.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source