
Also Read
Wrinkle preventing home remedies: स्किन पर झुर्रियां और डार्क स्पॉट्स दिखने के साथ ही लोगों को अपनी उम्र बढ़ने और बुढ़ापे की चिंता सताने लगती है। झुर्रियां या रिंकल्स स्किन में कसावट कम होने के कारण त्वचा पर होने वाली सिकुड़न ही है जो स्किन को डल, बूढ़ी और पुरानी दिखाने का काम करती हैं। झुर्रियां और फाइन लाइंस बढ़ती उम्र की निशानी तो हैं ही लेकिन, बहुत से अन्य कारणों के चलते भी कम उम्र में त्वचा पर झुर्रियां (Kam umra mein jhurriyan kyun hoti hain) दिखायी देने लगती हैं। प्रदूषण, धूप से नुकसान (Sunburn), अनहेल्दी डाइट और बहुत अधिक मात्रा में ऑयली या फास्ट फूड का सेवन करने, सिगरेट पीने और तनाव की वजह से भी स्किन की हेल्थ खराब होने लगती है और इससे स्किन पर समय से पहले झुर्रियां दिखायी देने लगती हैं।
झुर्रियों को रोकने के लिए जहां लोगों को अपनी लाइफस्टाइल और खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। वहीं, तनाव को भी मैनेज करना बहुत महत्वपूर्ण है। इसी तरह स्किन केयर रूटीन में भी कुछ चीजों को शामिल करने और स्किन पर कुछ खास चीजें अप्लाई करने से भी स्किन पर झुर्रियों को रोकने में (ways to prevent wrinkles on skin) मदद हो सकती है। यहां हम लिख रहे हैं कुछ नेचुरल और घरेलू नुस्खे जो झुर्रियों को रोकने का काम (Jhurriyan rokne ke upay) करते हैं।
स्किन को नेचुरली मॉइस्चराइज करने के अलावा एलोवेरा स्किन को हेल्दी और यंग रखने का भी काम करता है। एलोवेरा जेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व स्किन के एजिंग प्रोसेस को धीमा करते हैं। इसके साथ ही ये स्किन सेल्स के रिन्यूअल की प्रक्रिया को भी तेज करते हैं।
स्किन के लिए हल्दी एक अच्छे एंटी-सेप्टिक के तौर पर काम करता है। साथ ही हल्दी में एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं जो स्किन को लम्बे समय तक यंग रखने का काम करते हैं। आप यंग स्किन के लिए स्किन पर हल्दी अप्लाई कर सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।