टूथपेस्ट और नमक से दूर करें ब्लैकहेड्स की समस्या

क्या आप जानती हैं कि जनसंख्या के लगभग 70 प्रतिशत लोग ब्लैकहेड्स की समस्या से ग्रस्त होते हैं?

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 28, 2018 5:45 PM IST

कई लड़कियों के चेहरे पर ब्लैकहेड्स की समस्या होती है, लेकिन ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए किए गए उनके सारे जतन बेकार हो जाते हैं। क्या आप जानती हैं कि जनसंख्या के लगभग 70 प्रतिशत लोग ब्लैकहेड्स की समस्या से ग्रस्त होते हैं? इसे ठीक करने के लिए लड़कियां कई नुस्खे और क्रीम का यूज करती हैं, फिर भी कोई फायदा नहीं होता है। क्या कभी आपने ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया है? आज से आप कुछ दिनों के लिए टूथपेस्ट को हमारे बताए गए तरीके से चेहरे पर इस्तेमाल करें और फिर लाभ देखें। आपको दो सामग्री की जरूरत होगी।

इसे भी पढ़ें- ब्लैकहेड्स से चेहरा दिखता है खराब, ट्राई करें ये आसान से घरेलू उपाय

क्यों होते हैं ब्लैकहेड्स

ब्लैकहेड्स छोटे काले बप्स की तरह होते हैं, जो आमतौर पर हमारे नाक के पास हो जाते हैं। दरअसल, जब हमारी त्वचा के पोर्स में गंदगी और बैक्टीरिया भर जाती है, तो त्वचा को ऑक्सीजन ना मिलने के कारण ब्लैकहेड्स हो जाते हैं।

आपको चाहिए नमक और टूथपेस्ट

इस उपचार की मुख्य सामग्री टूथपेस्ट है। टूथपेस्ट में मिंट होता है, जो कि एंटीइंफ्लेमेट्री गुण से भरपूर होता है। यह पोर्स को खोलकर बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है, जो कि ब्लैकहेड्स होने का अहम कारण होते हैं। इस उपचार को अपनाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। दूसरी सामग्री है नमक। इसमें होने वाला मिनरल हमारी त्वचा के डेड स्किन को हटा कर त्वचा को साफ करते हैं।

इसे भी पढ़ें- व्हाइटहेड्स से चेहरा दिखता है खराब, ट्राई करें ये आसान से घरेलू उपाय

यू करें इस्तेमाल

एक चम्मच टूथपेस्ट एक बाउल में रखें। आप चाहें तो प्लेन व्हाइट टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बाद इसमें एक चुटकी नमक डाल लें। फिर इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं। इस मिक्सचर को त्वचा पर अप्लाई करने से 10 मिनट पहले स्टीम ले सकती हैं। इससे ब्लैकहेड्स मुलायम हो जाएंगे और स्किन से आसानी से बाहर हो सकेगा। इसके बाद अपनी नाक पर इसका एक कोट लगा लें। इसे 5 मिनट के लिए नाक पर ही लगा रहने दें। इसके बाद हल्का सा पानी लेकर इसे सर्कुलर मोशन में रब करें। अब बर्फ से इसे साफ कर लें। इसके बाद नाक पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें और फिर इस ट्रिक को हर सप्ताह इस्तेमाल करें। ब्लैकहेड्स गायब हो जाएंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source