Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डैंड्रफ दूर करने के लिए टमाटर का ऐसे करें इस्तेमाल

डैंड्रफ की समस्या बालों की ऐसी समस्या है जो हर दूसरे इंसान को होती है. लेकिन इसे दूर करने के लिए लोग आलस्य बहुत करते हैं. आपको अब आलस की जरूरत नहीं है. सिर्फ दो टमाटर के उपयोग से आप आसानी से डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं. 

डैंड्रफ दूर करने के लिए टमाटर का ऐसे करें इस्तेमाल
टमाटर में विटामि ए, बी, सी और ई मौजूद होता है. ये बालों को मजबूती तो देते हैं इसके साथ ही ये सिर में पीएच को बैलेंस कर डैंड्रफ और खुजली जैसी परेशानी से भी राहत दिलाता है.

Written by Editorial Team |Updated : July 30, 2019 9:00 PM IST

डैंड्रफ की समस्या बालों की ऐसी समस्या है जो हर दूसरे इंसान को होती है. लेकिन इसे दूर करने के लिए लोग आलस्य बहुत करते हैं. आपको अब आलस की जरूरत नहीं है. सिर्फ दो टमाटर के उपयोग से आप आसानी से डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं.

टमाटर में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही विटामिन्स होते हैं. ये आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है और वजन कम करने से लेकर कोलेस्ट्रोल कंट्रोल करने में मदद करता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो टमाटर आपके खाने का जरूरी हिस्सा होता है और सेहत को इतने फायदे पहुंचाता है, वो आपके बालों के लिए भी वरदान साबित हो सकता है. यहां जानिए टमाटर के जूस से कैसे दूर करें डैंड्रफ और पाएं खूबसूरत बाल.

Also Read

More News

टमाटर को बालों में कैसे लगाएं 

Use this way tomatoes to remove dandruff in Hindi

टमाटर में विटामि ए, बी, सी और ई मौजूद होता है. ये बालों को मजबूती तो देते हैं इसके साथ ही ये सिर में पीएच को बैलेंस कर डैंड्रफ और खुजली जैसी परेशानी से भी राहत दिलाता है. इससे आपके बालों में चमक भी आती है.

अपने बालों की लंबाई के हिसाब से एक या दो टमाटर लें. इसका गूदा पीसकर प्यूरी बना लें या चाहे तो इसका रस भी निकाल कर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे अपने बालों में लगाकर दो मिनट तक मसाज करें. अब इसे करीब 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें और फिर धो लें. ऐसा हफ्ते में दो बार करें. इसके नियमित इस्तेमाल से आपको डैंड्रफ से राहत मिलेगी. आप इसमें नारियल या बादाम तेल मिलाकर भी यूज कर सकते हैं.

बालों में टमाटर लगाने के फायदे 

Use this way tomatoes to remove dandruff in Hindi

विटामिन सी कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ता है और बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है और ये बनते हैं लंबे.

इसके इस्तेमाल से आपके पतले बाल घने होते हैं. इससे बालों में वॉल्यूम आती है.

अगर आपको दोमुंहे बालों की परेशानी है, तो इसके नियमित इस्तेमाल से इससे छुटकारा पा सकती हैं.

टमाटर में पाये जाने वाले विटामिन बालों में चमक पैदा करते हैं.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

शैम्पू की वजह से अगर बालों की चमक चली गयी है तो सप्ताह में दो पार टमाटर के रस को बालों में जरूर लगाएं.

About the Author

... Read More