थके-थके चेहरे की रौनक लौटाने के लिए ऐसे करें मसाज़ !

तनाव आपके चेहरे पर साफ़ नजर आता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 25, 2018 9:07 AM IST

खूबसूरत चेहरा देखकर किसी का भी दिल खुश हो जाता है वहीं थका-थका और मुरझाया हुआ चेहरा देखनेवालों को भी उदास कर जाता है। आपके चेहरे की मुस्कान बनी रहे इसके लिए आपको अपने चेहरे की थकान को दूर करना ज़रूरी है।ऑफिस और घर-परिवार की परेशानियों का तनाव  आपके चेहरे पर साफ़ नजर आता है। अपने चेहरे को तरोताजा करने के लिए आप मसाज कर सकते हैं। इससे ना केवल चेहरे की मांसपेशियों को आराम मिलता है और चेहरे पर रक्त का संचार भी बेहतर बनता है। बस चेहरे की मसाज करते हुए हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको ऊपरी दिशा में मालिश करनी चाहिए और कभी भी नीचे की तरफ मालिश ना करें।

तो चलिए जानते हैं मसाज करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका-

  1. गालों के आसपास- अपनी उंगलियों को अपनी नाक के चारों ओर रखें और मॉश्चराइजर के साथ कानों तक अपने गालों की मसाज करें।
  2. आंखों के आसपास- उंगलियों की टिप पर थोड़ा आइज क्रीम रखें और उंगलियों को आंखों से आसपास रखें और आंखों के कोनों को ऊपरी दिशा में खींचें। फिर पलकों को अंगूठे से बंद करें और रिलैक्स करें। मसाज के बाद एक्स्ट्रा क्रीम या तेल स्पोंज से हटा दें।
  3. होंठों के आसपास- अपनी उंगलियों को अपनी ठोड़ी पर रखें और धीरे-धीरे बाहर व ऊपर की तरफ बढ़ाएं। अब उंगलियों को धीरे से अपने निचले होंठ, ऊपरी होंठ की तरफ लाएं और उसके बाद अपनी नाक के किनारों पर ले जाएं।
  4. जबड़ों के आसपास- अपना मुंह बंद रखें और अपने जबड़े के चारों ओर छोटे घेरे बनाकर मालिश करें।
  5. माथे के आसपास- उंगलियों को माथे के बीच में रखें और धीरे-धीरे अपने सिर के किनारे की ओर मालिश करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source