... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : June 25, 2019 11:00 AM IST
साबुन के इस्तेमाल से त्वचा शुष्क और डल होने लगती है। इसके लिए जरूरी है कि आप त्वचा को पोषण देने वाली इन घरेलू चीजों को अपने नहाने में इस्तेमाल करें। ©Shutterstock.
ग्लोइंग स्किन के लिए जरूरी है कि उसे उचित पोषण मिले। हर रोज की दौड़, धूल, धूल और धुएं से त्वचा का ग्लो कम होने लगता है। त्वचा को साफ करने के लिए हम अकसर साबुन का इस्तेमाल करते हैं। पर अगर इससे त्वचा डल और कांतिहीन होने लगी है तो आपको रसोई में मौजूद इन खास चीजों को अपने नहाने में इस्तेमाल करना चाहिए। इनसे ग्लोइंग स्किन पाने में आसानी होगी।
साबुन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल शरीर को रूखा बना सकता है। इसलिए हफ्ते में एक बार नहाते समय बेसन और दूध का उबटन बनाकर त्वचा पर लगाएं। इसे बनाने के लिए आधा कटोरी दूध में 2 चम्मच बेसन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे हल्के हाथों से पूरे शरीर पर लगाएं। जब ये सूखने लगे तो हल्के हाथों से इसे रगड़कर छुड़ा दें। गुनगुने पानी से नहाएं। ऐसा करने से शरीर की गंदगी दूर होगी, त्वचा में निखार आएगा और रूखापन नहीं रहेगा।
अगर आपकी त्वचा पर दाने और खुजली हो गई है तो मुल्तानी मिट्टी से नहाना भी एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए बस नहाने से कुछ देर पहले मुल्तानी मिट्टी का पैक शरीर पर लगाना है। थोड़ी देर लगा रहने के बाद इसे सादा पानी से धोकर छुड़ा लें। त्वचा पहले की तरह मुलायम और कांतिमय हो जाएगी। इसे आप सप्ताह में दो बार फेस वॉश की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
नहाते वक्त गुनगुने पानी में सेंधा नमक और फिटकरी मिला लें। इस पानी से नहाने पर थकान से निजात मिलती है और शरीर में खून का दौरा भी अच्छे से होता है। साथ ही मांसपेशियां भी रिलैक्स हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें – बढ़ाना है स्किन का ग्लो तो चेहरे परे लगाएं कॉफी-कोकोनट फेस पैक
नहाने के पानी में 5 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। अब इस पानी से स्नान करें। ऐसा करने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाएंगे और बीमारियों की संभावना कम रहेगी।
यह भी पढ़ें - खूबसूरती के साथ सेहत के लिए भी अच्छा है पेडीक्योर, जानें इसके लाभ
नहाने से पहले नीम के 15-20 पत्तों को लेकर गर्म पानी में उबाल लें। अब पानी ठंडा होने के बाद इस पानी को नॉर्मल पानी में मिलाकर इससे नहाएं। इससे स्किन में इन्फेक्शन की संभावना नहीं रहती है।