... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Abhay Ojha | Published : October 4, 2018 7:13 PM IST
हमारे सांस लेने के तरीके से भी होठ के फटने की समस्या हो सकती है। .© Shutterstock
मौसम में बदलाव आते ही होठों का फटना और रुखा होना आम बात हो जाती है। होठ की स्किन अधिक फटने से ब्लीडिंग, असहजता और कोल्ड सोर्स जैसी परेशानी हो सकती है। खासकर इस मौसम में होठ की और अधिक केयर करने की जरूरत होती है। तो जानते हैं होठों के फटने के कारण और उससे बचाव के बारे में।
होंठ फटने के कारण
बार-बार होठ पर हाथ लगाने से उसके ड्राय होने, उनमें सूजन और खुजली होने की समस्या हो सकती है। होठ पर बार-बार जीभ फिराने से भी उसकी नमी खत्म होने का खतरा रहता है। होठ स्किन के तीन लेयर्स से बने होते हैं और जीभ लगाने से सूखे हो सकते हैं।
हमारे सांस लेने के तरीके से भी होठ के फटने की समस्या हो सकती है। मुंह से सांस लेने से होठ के फटने और रूखे होने की परेशानी होती है। होठ पर लगातार आने वाली हवा से उसकी नमी कम हो जाती है और ड्रायनेस हो जाती है।
इन तरीकों से मिलता है लाभ
होठ पर भी अलग से सनस्क्रीन लोशन लगाएं। इससे न केवल त्वचा को नमी प्राप्त होती है बल्कि उसे सुरक्षा भी मिलती है। सनस्क्रीन लगाकर धूप में निकलें, इससे होंठ फटेंगे नहीं।
ये भी पढ़ेंः बुढ़ापे के असर को कम कर सकता है यह प्राकृतिक यौगिक।
राइबोफ्लेविन, हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से त्वचा और होंठ हेल्दी होते हैं। यदि आपके होठ अधिक सूख रहे हों तो वसायुक्त भोजन न करें। विटामिन और मिनरल्स की संतुलित मात्रा लें इससे लिप्स बेहतर स्थिति में होंगे।
अत्यधिक मात्रा में लिप लाइनर, लिपस्टिक या लिप ग्लॉस लगाने से होंठ की नमी दूर हो जाती है। होठ को फटने से बचाने के लिए इन उत्पादों का कम से कम प्रयोग करें और यदि लिप कॉस्मेटिक में अल्कोहल हो तो उनसे दूरी बनाकर रखें।
ये भी पढ़ेंः क्या टूथपेस्ट की मदद से ‘अनचाहे बाल’ हटा सकते हैं ?
पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, इससे आपके पूरे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता रहेगा। अपने साथ हमेशा ही पेट्रोलियम जैली या मेडिकेटेड लिप बाम रखें। जब कभी आपको महसूस हो कि आपके होठ सूख रहे हैं तो उन पर तुरंत ही इन्हें अप्लाय करें।