परफ्यूम लगाने के बाद भी शरीर से दुर्गंध आती है? ये 6 तरीके ट्राई करें मिलेगा तुरंत आराम

Bad Body Odor Remedies : शरीर से आने वाली दुर्गंध के कारण आपको शर्मिंदगी महसूस न करना पड़े, इस लिए आइये लेख में बताए गए उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

WrittenBy

Written By: anant shukla | Updated : September 30, 2024 4:31 PM IST

Bad Body Odor Remedies : शरीर से आने वाली तेज दुर्गंध कभी-कभी शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। साबुन और परफ्यूम लगाने के बाद भी कई लोगों के शरीर से अजीब दुर्गंध आती रहती है। हालांकि अधिकतर मामलों में पसीने से दुर्गंध नहीं आती, लेकिन स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया पसीने के दुर्गंध का प्रमुख कारण बनते हैं। यहां बता दें कि बैक्टिरिया के अलावां दुर्गंध के कई अन्य कारण भी हैं। हमारे खानपान की वजह से भी शरीर से दुर्गंध आती है। ब्रोकली, रेडमी, पत्ता गोभी और शराब जैसी कुछ खाने पीने की चीजों से शरीर में सल्फर की मात्रा बढ़ जाती हैं, जो पसीने के रूप में बाहर निकल कर तेज दुर्गंध करती हैं।कभी-कभी दवाइयों के साइड इफेक्ट के कारण भी शरीर से तेज दुर्गंध आती है। आज इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि शरीर से आने वाली तेज दुर्गंध को कम करने के लिए हमें क्या करना चाहिए।

आर्मपिट को साफ करता है ग्रीन टी बैग - Green tea bag cleans armpits

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को अंदर से क्लीन और डिटॉक्सिफाई करता है। अगर आपके शरीर से पसीने के कारण अधिक दुर्गंध आती है, तो इसके लिए आप ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ग्रीन टी बैग को गुनगुने पानी में कुछ देर के लिए भिगो दें, इसके बाद हाथों के नीचे आर्मपिट पर कुछ देर के लिए दवाए रखें। कुछ देर के बाद साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से हाथों के नीचे से तेज से आने वाली दुर्गंध से राहत मिल सकती है।

पसीना कम कर देता है गुलाब जल - Rose Water Reduces Sweating

गुलाब जल एक प्रकार का एस्ट्रिंजेंट होता है, जो स्किन पर मौजूद रोमछिद्र को छोटा करता है, जिससे पसीना कम आता है। इसके लिए गुलाब जल में एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर शरीर के उस हिस्से में स्प्रे करें जहां से पसीने की अधिक बदबू आती है। गुलाब जल की खुशबू शरीर के दुर्गंध को हटाने में मदद कर सकती है।

एप्पल साइडर विनेगर करें नहाएं - Apple Cider Vinegar Baths

एप्पल साइडर विनेगर शरीर में दुर्गंध फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। इसके लिए पानी में एप्पल साइडर विनेगर अच्छे से मिलाकर नहा लें।

नींबू और बेकिंग सोडा - Lemon and Baking Soda

विटामिन सी से भरपूर नींबू त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आपके शरीर से तेज बदबू आती है, तो नींबू के रस को बेकिंग सोडा में अच्छे से मिलाकर अधिक पसीना आने वाली जगह पर लगा लें। कुछ देर के बाद साफ पानी से धो लें।

टी ट्री ऑयल लगाएं - Apply Tea Tree Oil

इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर से दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को साफ करने में मदद करता है। इसके लिए पानी में टी ट्री ऑयल मिलाकर की कुछ बूंदे डालकर इससे शरीर पोछ लें।

तेजपत्ता के पानी से नहाएं - Bathe With Bay Leaf Water

तेजपत्ता आसपास की दुकानों पर आसानी से उपलब्ध हो जाता है। सबसे पहले इसे अच्छे से पीस कर इसका पाउडर बना लें और नहाने वाले पानी में पाउडर को अच्छे से मिला कर नहा लें। इससे शरीर की बदबू कम हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source