अगर आप भारत, पाकिस्तान या बांग्लादेश से हैं तो आपने त्वचा की समस्याओं से निपटने के लिए बेसन के पैक का उपयोग आपने किया ही होगा। घर पर बने बेसन के फेस पैक पुराने समय से त्वचा की देखभाल का एक हिस्सा रहे हैं। बेसन हमारी दादी-नानी के लिए तैलीय त्वचा जैसी अलग-अलग त्वचा स्थितियों से निपटने के लिए प्रयोग की जाने वाली एक आवश्यक सामग्री थी। बेसन को नियमित रूप से त्वचा पर लगाने से अतिरिक्त तेल निकल जाता है और इससे आप की स्किन ड्राई भी नहीं बनती है। यह नमी के स्तर को बनाए रखकर त्वचा को चिकना और कोमल करने में सहायक है।
1. एलोवेरा और बेसन का फेस पैक
एलोवेरा और बेसन का फेस पैक को बनाने के लिए आपको एक चम्मच बेसन, एक चम्मच एलोवेरा की जरूरत होगी।
इनको अच्छी तरह से पेस्ट बनाने के लिए दोनों को एक साथ मिलाएं।
इसके बाद चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट तक लगा रहने दें। फिर चेहरे को इसे पानी से धो लें।
इसे एक हफ्ते में दो से तीन बार लगाए।
2. बेसन और हल्दी का फेस पैक
बेसन और हल्दी के फेस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच बेसन, एक चम्मच हल्दी पाउडर और गुलाब जल ले।
इसके बाद बेसन में हल्दी के पाउडर को अच्छी तरह मिला दीजिये.। इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें ।
इसे अपनी त्वचा पर परत के रूप में लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद 10-15 मिनट बाद इसे धो लें।
अगर आपकी त्वचा ज्यादा रूखी है, तो फेस पैक में आधा चम्मच ताजी मलाई मिलाएं। इसे हफ्ते में दो बार करें।
3. बेसन और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
बेसन और मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक को बनाने के लिए आपको दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी एक छोटा चम्मच बेसन और गुलाब जल की जरूरत होगी।
सबसे पहले सूखे सामान को एक साथ मिला लें।
थोड़ा गुलाब जल डालें और एक चिकना पेस्ट पाने के लिए अच्छी तरह मिलाएं।
इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक लगा छोड़ दें। इसे पानी से धो लें। एक सप्ताह में दो बार लगाएं।
4. बेसन और टमाटर का फेस पैक
बेसन और टमाटर के फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिये होगा दो बड़े चम्मच बेसन, एक छोटा पका हुआ टमाटर।
टमाटर को अच्छी तरह से पीस लीजिये और इस पल्प को बेसन में मिला दीजिये। इसको अच्छी तरह मिलाएं और फेस पैक के रूप में लगाएं।
10-12 मिनट तक लगा रहने दें फिर पानी से इसे धो लें।
ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार करें।
5. बेसन और केले का फेस पैक
बेसन और केले के फेस पैक को बनाने के लिए आपको 3-4 पके केले के टुकड़े, दो चम्मच बेसन, गुलाब जल या दूध की जरूरत होगी।
केले के टुकड़ों को अच्छे से पीस लीजिए और इसमें बेसन डाल दीजिए।
फेस पैक की कठोरता के लिए बेसन को मिलाएं और थोड़ा गुलाब जल मिलाएं।
इसे समान रूप से चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसे हफ्ते में एक या दो बार दोहराएं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.