... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : February 14, 2019 9:18 PM IST
मुंहासों को कम करने के लिए कैसे करें तिल के तेल का इस्तेमाल। © Shutterstock.
मुंहासे सबसे आम त्वचा से जुड़ी समस्याओं में से एक हैं जो हम में से अधिकतर लोगों की परेशानी का सबब हैं। इनके कारण चेहरे पर काले धब्बे और निशान रह जाते हैं जो हमारे आत्मविश्वास को कम करते हैं। त्वचा पर अत्यधिक तेल और त्वचा की गलत देखभाल मुंहासों का कारण बनती है। हालांकि, तिल का तेल लगाने से चेहरे से मुंहासों को कम करने में मदद मिलती है। यह एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। तिल के तेल में आवश्यक विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो चेहरे से मुंहासे को कम करने और इन्हें दोबारा आने से रोकते हैं।
मुंहासे और डार्क सर्कल से हैं परेशान, चंदन करेगा सभी समस्याओं का समाधान
यूं करें तिल के तेल का इस्तेमाल
तिल का तेल सीधे तौर पर लगाएं- तिल का तेल लगाने से मुंहासे से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। आपको त्वचा को एक्सफोलिएट करते वक्त सीधे तौर पर त्वचा पर तिल का तेल लगाना चाहिए। कॉटन की मदद से प्रभावित हिस्से या पूरे चेहरे पर तिल का तेल लगाएं और इसे 15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद चेहरा सादे पानी से धो लें।
इन 4 कारणों से भी हो सकते हैं चेहरे पर मुंहासे
सेब के सिरके के साथ तिल का तेल- सेब का सिरके में एंटी बैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबायल गुण होते हैं जो मुंहासों और सूजन से छुटकारा पाने में मदद करते हैं। इसके लिए, 4 बड़े चम्मच डायलूट किए हुए सेब के सिरके में तिल का तेल मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं। लगभग 20 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।
चावल का आटा और तिल का तेल- मुंहासों को कम करने के लिए तिल का तेल और चावल का आटा लगाएं। चावल का आटा चेहरे से अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है। इसके लिए एक बड़ा चम्मच चाहिए चावल का आटा और थोड़ा तिल का तेल चाहिए। इन्हें अच्छी तरह मिलाएं और इसका पेस्ट बना लें। इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
पीठ पर निकल रहे हैं मुंहासे, यूं पाएं छुटकारा
हल्दी और तिल का तेल- हल्दी त्वचा के लिए सबसे अच्छी सामग्रियों में से एक है। यह प्राकृतिक तरीके से त्वचा को हील करने में मदद करती है और इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इसके लिए, आपको थोड़ा हल्दी पाउडर और 4-5 बड़ा चम्मच तिल का तेल चाहिए। सबसे पहले, रोमछिद्रों को खोलने के लिए फेशियल स्टीम लें और फिर चेहरे को सूखने दें। अब प्रभावित हिस्से पर हल्दी और तिल के तेल का पेस्ट लगाएं। आधे घंटे के बाद चेहरे को सादे पानी से धो दें।
सिर पर हो रहे हैं मुंहासे, ये घरेलू नुस्खे जड़ से दूर करेंगे आपकी यह समस्या