Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए इन 3 तरीकों से लगाएं चावल का आटा, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत

Rice Flour For Glowing Skin: चेहरे पर ग्लो लाने के लिए चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए इन 3 तरीकों से लगाएं चावल का आटा, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत

Written by priya mishra |Updated : March 22, 2025 4:29 PM IST

How To Use Rice Flour For Glowing Skin: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आए। इसके लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग पार्लर जाकर फेशियल और महंगे-महंगे ट्रीटमेंट्स करवाते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो चेहरे पर ग्लो लाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, चावल का  आटा चेहरे पर मौजूद डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो मुहांसों, दाग-धब्बों और टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से चेहरे पर चावल का आटा लगाने से त्वचा साफ और चमकदार बनती है। तो आइए, जानते हैं चेहरे पर चावल के आटे में क्या मिलाकर लगाएं (Chawal Ke Aate Me Kya Milakar Lagaye)?

चावल का आटा और दूध

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप चावल के आटे में दूध मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, दूध त्वचा को पोषण और नमी प्रदान करता है। साथ ही, त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच चावल का आटा लें। इसमें 2 चम्मच दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार इस फेस पैक को लगाने से आपको निखरी और बेदाग त्वचा मिलेगी।

चावल का आटा और टमाटर का रस

आप चाहें तो चावल के आटे में टमाटर का रस मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। टमाटर के रस में में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है, जो दाग-धब्बों को हल्का करता है। साथ ही, त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। इसके लिए आप क कटोरी में 2 चम्मच चावल का आटा लें। इसमें 2 चम्मच टमाटर का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ेगा।

Also Read

More News

चावल का आटा और शहद

त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए आप चावल के आटे में शहद मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। दरअसल, शहद त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। साथ ही, दाग-धब्बों, झुर्रियों और फाइन लाइन्स को हटाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का आटा लें। इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।