बेकार पड़े आलू के छिलके से सफेद बालों को करें काला, सप्ताह में 2 बार इस तरह करें इस्तेमाल

Potato Peels To Turn Grey Hair Black : सफेद बालों को काला करने के लिए आलू का छिलका काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 14, 2023 4:30 PM IST

Potato Peels To Turn Grey Hair Black: फल हो या फिर सब्जी का छिलका, हम इसे बेकार समझकर बाहर फेंक देते हैं, लेकिन ये सभी छिलके कहीं न कहीं और किसी न किसी तरह से आपके लिए काफी हेल्दी साबित होते हैं। फलों का छिलका खाने से स्वास्थ्य को लाभ होता है। वहीं, सब्जियों के छिलके का प्रयोग भी कई तरह से कर सकते हैं। इन छिलकों में आलू के छिलके की बात करें, तो इसका प्रयोग सफेद बालों को काला करने के लिए किया जा सकता है। जी हां, आलू का छिलका स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होता है। वहीं, इस छिलके के इस्तेमाल से सफेद बालों को काला करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं बालों को काला करने के लिए आलू के छिलके के फायदे और कैसे करें इसका प्रयोग? 

बालों को काला करने में कैसे फायदेमंद है आलू का छिलका?

सफेद होते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आलू के छिलकों का प्रयोग किया जा सकता है। दरअसल, आलू के छिलके में पॉलीफेनोल ऑक्सीडेज नामक एंजाइम होता है, जो सफेद बालों को काला करने के लिए प्रभावी होता है। इससे आपके बालों को गहराई से पोषण मिलता है। इसके अलावा आलू के छिलकों में कई अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इन पोषक तत्वों में जिंक, आयरन, पोटैशियम, कॉपर, कैल्शियम, नियासिन और मैग्नीशियम इत्यादि शामिल है। इससे आपके बालों को पोषण प्राप्त होता है। साथ ही यह बालों का काला करने में प्रभावी हो सकता है। 

बालों को काला करने के लिए कैसे इस्तेमाल करें आलू का छिलका?

आवश्यक सामग्री

  • साफ सूती कपड़ा
  • आलू के छिलके - आधी कटोरी
  • पानी - 2-3 कप
  • गुलाब जल - 1 चम्मच

विधि

बालों का काला करने के लिए आलू के छिलकों का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 1 पैन लें। इसे गैस स्टोव पर चढ़ाएं, इसके बाग इसमें पानी डालकर इसके करीब 3 से 4 मिनट तक उबालें। जब पानी अच्छे से उबल जाए, तो इसमें आलू के छिलकों को डालकर इसे ढक दें और करीब 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अब इसे एक सूती कपड़े की मदद से छानें। इस आलू के छिलके से निकले पानी को एक कटोरी में डालें और फिर इसमें गुलाबजल मिक्स कर लें। तैयार पानी को एक स्प्रे बोतल में स्टोर करें

कैसे करें इसका प्रयोग?

आलू के छिलकों से तैयार मिश्रण को आप शैंपू के बाद अपने बालो में कर सकते हैं। इसके लिए बालों को शैंपू से धो लें। फिर इसे अच्छे से सूखने दें और बालों को दो से तीन हिस्सों में बांटकर इसपर आलू के छिलके से बने पानी को स्प्रे करें। इससे बालों को काला करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। 

सफेद होते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आलू का छिलका काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि सफेद बाल कई बीमारियों के लक्षण भी हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको बीमारी का इलाज कराना बहुत ही जरूरी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source