स्किन पर भूलकर भी इस तरीके से न करें विटामिन ई कैप्सूल यूज, ग्लोइंग स्किन चाहिए तो इन बातों का रखें ध्यान

Side effects of vitamin E: स्किन ब्राइटनिंग व अन्य फायदों के लिए अक्सर विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन गलत तरीके से विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करना आपकी स्किन को कई नुकसान पहुंचा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 19, 2023 4:34 PM IST

Vitamin E capsules use: अच्छा दिखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं, न जाने कितने प्रकार के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ ऐसे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स भी हैं, जिन्हें किसी न किसी घरेलू नुस्खे के साथ मिलाकर इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ ऐसी मेडिसिन, हर्बल व कॉस्मेटिक चीजें होती हैं, जिनका इस्तेमाल एक घरेलू नुस्खे के रूप में किया जाता है। ऐसा ही इस्तेमाल विटामिन ई कैप्सूल का किया जाता है और यह काफी कारगर भी माना गया है। त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से किया जाता है। लेकिन कुछ तरीके ऐसे भी हैं, जो हमारी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। स्किन व्हाइटनिंग से लेकर अन्य स्किन बेनिफिट्स के लिए विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसको यूज करते समय अक्सर लोग कुछ गलतियां कर देते हैं, जिससे फायदे से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है। चलिए जानते हैं ऐसी गलतियों के बारे में।

सीधे स्किन पर लगाकर न रगड़ें

बहुत से लोग यही गलतियां करते हैं कि कैप्सूल को सीधे स्किन पर ही लगा लेते हैं, जो आपकी स्किन हेल्थ के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। विटामिन ई का सीधे स्किन पर लगाना कई बार स्किन को डैमेज कर सकता है साथ ही यदि आप स्किन पर लगाकर रगड़ रहे हैं, तो यह आपकी स्किन के लिए और ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है।

ज्यादा देर तक न लगाकर रखें

स्किन पर विटामिन ई कैप्सूल लगाने का कुछ ही समय होता है और आप यदि इसे जरूरत से ज्यादा देर तक लगाकर रखते हैं, तो यह आपकी स्किन को इरिटेट कर सकता है। खासतौर पर जो महिलाएं लंबे समय तक इसे लगाकर रखती हैं, तो उन्हें पिंपल आदि होने का खतरा भी रहता है।

गर्म करके स्किन पर न लगाएं

कई महिलाएं या पुरुष कैप्सूल की सामग्री को निकालकर और फिर उसे गर्म करके स्किन पर लगाती हैं, तो स्किन के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। विटामिन ई कैप्सूल में मौजूद सामग्री केमिकल बेस्ड होती है और इसलिए इसे गर्म करना उनमें कुछ बदलाव ला सकता है।

रात को लगाकर सोने की आदत

विटामिन ई के इस्तेमाल के दौरान सबसे ज्यादा की जाने वाली गलतियों में से एक है रात के समय विटामिन ई कैप्सूल अपनी स्किन पर लगाकर सोना। रातभर स्किन पर लगे रहने से यह स्किन पर जरूरत से ज्यादा समय तक रहता है और इसा करण से स्किन पर पिंपल्स आना, जलन और लालिमा हो सकती है।

दूसरे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में न मिलाएं

यदि आप कैप्सूल को किसी प्रकार के दूसरे प्रोडक्ट में मिला रही हैं, तो यह भी अच्छा ऑप्शन नहीं है। जैसा कि आपको बताया गया है कि विटामिन ई कैप्सूल में सामग्री केमिकल बेस्ड हो सकती है और दूसरे स्किन प्रोडक्ट्स भी केमिकल बेस्ड या हर्बल हो सकते हैं और इन दोनों को मिलाकर इस्तेमाल करना आपकी स्किन को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source