Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हल्दी व शहद का उपयोग त्वचा के लिए बहुत उपयोगी है यह बात हर कोई जानता है। लेकिन सर्दियों में त्वचा की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल होता है। हल्दी और शहद के उपयोग से इस मुश्किल को आसान बनाया जा सकता है। हल्दी और शहद का अपने फूड में उपयोग करके भी त्वचा की चमक को बरकरार रखा जा सकता है। हम यहां हल्दी और शहद के उपयोग से सर्दी के मौसम में त्वचा का ग्लो कैसे बढ़ाना है उसके बारे में बता रहे हैं।
हल्दी और शहद से ऐसे बढ़ाएं स्किन का ग्लो
आधे चम्मच हल्दी पाउडर और आधे चम्मच शहद को एक गिलास पानी में मिलाएं। इस पानी को बर्फ ट्रे में रखें और इसे फ्रीजर में डाल दें। दो घंटों के बाद इसकी आइस क्यूब तैयार हो जाएगी। अपने हल्के हाथ से दो मिनट तक चेहरे पर घुमाएंं।
इससे स्किन का ग्लो बढ़ता है। स्किन सॉफ्ट होती है। इससे त्वचा के उपर की डेड स्किन दूर होती है। रंग निखरता है। स्किन टाइट हो जाती है। इससे पिंपल्स ठीक हो जाते हैं। त्वचा के दाग दूर हो जाते हैं। रिंकल्स दूर होती हैं।
शहद का ऐसे करें उपयोग
शहद में नींबू का रस और दही मिलाकर लगाने से टैनिंग कम हो जाती है।
शहद में हल्दी और गुलाबजल लगाने से फेयरनेस बढ़ती है।
शहद, बेकिंग सोडा मिलाकर हाथ-पैर पर लगाने से डेड स्किन दूर होती है।
शहद मे दालचीनी का पाउडर मिक्स करने से पिंपल्स दूर हो जाते हैं। ।
शहद और नारियल तेल मिक्स करके लगाने से दाग दूर हो जाते हैं।
आलू के पेस्ट में शहद मिक्स करके लगाने से ड्रायनेस कम होती है।