
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : September 12, 2024 7:11 PM IST
Skin allergy treatment with raw turmeric: कच्ची हल्दी और तुलसी का उपयोग स्किन एलर्जी को कम करने के लिए कई तरीकों से किया जा सकता है। इन दोनों ही जड़ी-बूटियों का आयुर्वेद में उपयोग उनके चिकित्सीय गुणों के कारण किया जाता है। कच्ची हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो सूजन को कम करने में सहायक है। यह गठिया, मांसपेशियों में दर्द, और अन्य सूजन संबंधी समस्याओं में लाभकारी हो सकता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है और विभिन्न बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। वहीं हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा संक्रमण और घावों के इलाज में सहायक हैं। यह घावों को जल्दी ठीक करने और संक्रमण को रोकने में मदद कर सकती है। इसके अलावा तुलसी में भी एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने और शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं और तुलसी की पत्तियाँ त्वचा के लिए लाभकारी होती हैं। यह त्वचा की समस्याओं जैसे पिंपल्स, रैशेज और सूजन को कम करने में मदद करती हैं। इसलिए आज हम आपको यहां हल्की और तुलसी के तीन प्रभावी तरीके बताने जा रहे हैं, जिनसे आप स्किन एलर्जी को दूर करने में मदद पा सकते हैं,
- 1 चम्मच कच्ची हल्दी का पेस्ट
- 10-15 तुलसी की पत्तियां
- 1 चम्मच शहद (वैकल्पिक)
1. तुलसी की पत्तियों को अच्छे से पीसकर पेस्ट बना लें।2. इस पेस्ट में कच्ची हल्दी मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। अगर आपकी स्किन सूखी है, तो शहद भी जोड़ सकते हैं।
3. तैयार पेस्ट को स्किन पर लगाएं, खासकर एलर्जी वाली जगह पर। 15-20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह पेस्ट स्किन पर सूजन और खुजली को कम करने में मदद करता है और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण राहत प्रदान करता है।
- 1 चम्मच कच्ची हल्दी
- 10-15 तुलसी की पत्तियां
- 1 कप पानी
1. एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें हल्दी और तुलसी की पत्तियां डालें।
2. जब पानी उबलने लगे, तो उस बर्तन को चूल्हे से उतारें। अपने चेहरे या प्रभावित क्षेत्र को स्टीम दें। आप एक तौलिया से अपने सिर को ढक सकते हैं ताकि स्टीम अच्छे से पहुंचे।
3. स्टीम लेने के बाद अपने चेहरे को सुखा लें। स्टीम लेने से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं और हल्दी और तुलसी के गुण त्वचा में बेहतर तरीके से समा जाते हैं, जिससे सूजन और खुजली में राहत मिलती है।
- 1 चम्मच कच्ची हल्दी का पेस्ट
- 2 चम्मच नारियल का तेल
- 5-6 तुलसी की पत्तियाँ
1. नारियल के तेल को हल्का गर्म करें, फिर उसमें कच्ची हल्दी का पेस्ट डालें और अच्छे से मिलाएं।
2. तुलसी की पत्तियां डालें और कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
3. तेल को ठंडा होने दें और फिर एक बर्तन से छान लें।
4. तैयार तेल को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएँ और हल्के हाथ से मसाज करें। यह तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, सूजन को कम करता है, और हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को शांत करते हैं।
इन तरीकों का उपयोग करते समय यह सुनिश्चित करें कि आपकी त्वचा पर कोई नकारात्मक प्रतिक्रिया न हो। यदि एलर्जी की समस्या गंभीर हो या लगातार बनी रहे, तो एक त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श लेना उचित रहेगा।