स्किन में कोई भी हो समस्या रोजाना मुल्तानी मिट्टी लगाने से मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, जान लें फायदे

Multani mitti: स्किन से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए सिर्फ दवाएं ही नहीं बल्कि कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं, जिनका सही तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस लेख में जानें हेल्दी स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी के फायदे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : September 30, 2024 4:14 PM IST

Skin benefits of multani mitti: मुल्तानी मिट्टी (Fuller's Earth) स्किन के लिए एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है, जो त्वचा को साफ, ताजगी और ग्लो प्रदान करता है। यह एक प्रकार की क्ले है जो त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। मुल्तानी मिट्टी (Fuller’s Earth) त्वचा के लिए कई प्रकार से लाभकारी होती है जैसे यह त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखने में मदद करती है, जिससे ऑयली स्किन पर तेल का संतुलन बना रहता है। यह त्वचा को ताजगी और नमी प्रदान करती है। दाग-धब्बे और मुँहासों में राहत दिलाती है। यह त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करती है और मुँहासों या पिंपल्स के दाग को कम करती है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा के रोमछिद्रों में जमी गंदगी और तेल को साफ करती है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है। यह त्वचा के रक्तसंचार को उत्तेजित करती है, जिससे त्वचा में प्राकृतिक ग्लो आता है। वहीं मुल्तानी मिट्टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सोरायसिस और एक्जिमा जैसी समस्याओं में राहत प्रदान करते हैं। इस प्रकार, मुल्तानी मिट्टी का नियमित उपयोग त्वचा को स्वस्थ और ताजगी प्रदान करता है। आज हम इसे कैसे लगाना है और कैसे यह आपकी त्वचा के लिए लाभकारी है यह हम आपको बताएंगे।

चेहरे की सफाई

मुल्तानी मिट्टी त्वचा से गंदगी, तेल और विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करती है, जिससे त्वचा साफ और स्वस्थ रहती है। ऐसे लगाएं

- 1-2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को पानी में मिलाकर एक पतला पेस्ट बना लें।

- इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

- 15-20 मिनट बाद इसे धो लें जब यह सूख जाए।

ऑयल कंट्रोल

यह तैलीय त्वचा वाले लोगों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि यह अतिरिक्त तेल को अवशोषित करती है और त्वचा को मैट बनाए रखती है। आप एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी साथ में लगा सकते हैं,

- 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।

- इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। यह पैक त्वचा को हाइड्रेट और नमी प्रदान करता है।

एक्ने और पिंपल्स के इलाज में मददगार

मुल्तानी मिट्टी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों को कम करने और त्वचा को साफ करने में मदद करते हैं। दूध और मुल्तानी मिट्टी साथ में लगा सकते हैं,

- 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को 1 चम्मच दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें।

- इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। यह चेहरे को नरम और ग्लोइंग बनाता है।

त्वचा की रंगत में सुधार

नियमित रूप से मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा की टोन में सुधार आता है और चेहरे पर निखार आता है। नींबू और मुल्तानी मिट्टी आप साथ में लगा सकते हैं

- 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाएं।

- इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। यह त्वचा की रंगत को सुधारने में मदद करता है।

त्वचा को ठंडक और आराम

मुल्तानी मिट्टी को लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है, जो सनबर्न और जलन जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करती है। मुल्तानी मिट्टी का उपयोग हफ्ते में 2-3 बार करना फायदेमंद हो सकता है। ध्यान रखें कि अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है, तो मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source