Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
पुरुष हों या महिलाएं आजकल सफेद बालों की समस्या आम हो गई है। आपके परिवार में भी कोई न कोई व्यक्ति ऐसा जरूर होगा जिसके बाल समय से पहले ही सफेद हो गए हैं। बालों को छिपाने के लिए लोग न जाने कितने तरीके अपनाते हैं और न जाने कितने प्रोडक्ट्स को ट्राई किया जाता है। कुछ प्रोडक्ट्स पूरी तरह से केमिकल बेस्ड होते हैं और एक बार तो उनके बाल काले हो जाते हैं, लेकिन असर खत्म होने के बाद पहले से भी ज्यादा बाल सफेद दिखने लगते हैं। हालांकि, अभी भी कई ऐसे प्रकार के घरेलू उपचार मौजूद हैं, जिनकी मदद से बालों को सफेद होने से बचाया जा सकता है। आज हम आपको घर पर मिलने वाली ऐसी ही नेचुरल चीज के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आपको सफेद बालों की समस्या हो दूर करने में मदद मिलेगी। कॉफी के इस्तेमाल से बालों के सफेद होने की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है और सबसे खास बात यह है कि इससे किसी प्रकार के साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते हैं। चलिए जानते हैं सफेद बालों के लिए कॉफी के फायदे और इस्तेमाल करने का सही तरीका
अगर आपको कॉफी पीना पसंद है, तो आपके लिए एक और खुशखबरी है। कॉफी की मदद से सफेद बालों को काला करने में मदद मिल सकती है। कॉफी में मौजूद फाइटोस्टेरॉल खोपड़ी में जाकर ब्लड सर्कुलेशन के तेज करते हैं। जिससे बालों के सफेद होने की गति धीमी पड़ जाती है। कॉफी एक प्राकृतिक सामग्री है, जिससे बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। हालांकि, बालों के लिए कॉफी इस्तेमाल करने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए और ऐसा न होने पर आपको पूरी तरह से फायदा नहीं मिल पाएगा। नीचे आपको सफेद बालों के लिए कॉफी का सही इस्तेमाल करने का तरीका बताया गया है।
अगर आपके बाल सफेद हो गए हैं, तो आप कॉफी को कई अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं -
कॉफी का इस्तेमाल सिर्फ सफेद बालों के लिए ही नहीं बल्कि अन्य कई प्रकार की हेयर प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करता है, जिनमें निम्न भी शामिल है -