Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How to use Nutmeg for dark spots on face: स्किन हेल्दी और क्लियर हो तो चेहरे की खूबसूरती बढ़ जाती है। लेकिन, कई बार स्किन पर दाग-धब्बे, एक्ने मार्क्स और डार्क स्पॉट्स (Dark spots on face) दिखायी देने लगते हैं जिनसे चेहरा डल दिखायी देने लगता है। वहीं, चेहरे पर फाइन लाइंस (Fine lines) और झुर्रियां (Wrinkles) दिखने से भी स्किन पुरानी और डल नजर आती हैं। चेहरे के दाग-धब्बे कम करने के लिए (Chehre ke daag-dhabbe kam karne ke upay) आपके किचन में मौजूद जायफल की मदद आप ले सकती हैं। जायफल एक ऐसा मसाला है जो स्वास्थ्य के साथ-साथ आपकी स्किन को भी हेल्दी बनाता है। चेहरे के डार्क स्पॉट्स कम करने के लिए जायफल का इस्तेमाल दूध के साथ (Nutmeg and milk for Skin) किया जा सकता है। यहां पढ़ें स्किन पर जायफल इस्तेमाल करने के तरीका और स्किन के लिए जायफल (Jaiphal ke fayde) के फायदे।
आयुर्वेद में भी जायफल को स्किन के लिए फायदेमंद बताया गया। जायफल को दूध के साथ (Jaiphal ke saath dhoodh) इस्तेमाल किया जा सकता है। दूध भी स्किन के लिए एक फायदेमंद इंग्रीडिएंट है जो स्किन को नेचुरली एक्सफॉलिएट करने में मदद करता है। यह डेड स्किन सेल्स की परत को साफ करता है जिससे स्किन निखरी हुई दिखायी देती है।
दूध स्किन की डीप क्लीनिंग करता है जिससे पोर्स में छुपी गंदगी साफ होती है और एक्ने-पिम्पल की समस्या भी कम होती है।
जायफल में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। साथ ही जायफल एंटी फंगल, एंटी वायरल, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल तत्वों से समृद्ध होते हैं। ये तत्व स्किन को स्वस्थ रखने और इंफेक्शन से बचाने का काम करता है।
एंटी एजिंग गुणों से भरपूर जायफल स्किन को यंग रखने मेंभी मदद करता है। यह स्किन पर झुर्रियों को आने से रोकता है। दूध के साथ जायफल लगाने से स्किन पर पिग्मेंटेशन की समस्या भी कम होती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।