
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Neem for Jhaiya
Neem for Jhaiya : चेहरे पर अगर किसी तरह के दाग-धब्बो हो जाए, तो इससे खूबसूरती पर असर पड़ता है। मुख्य रूप से झाइयां स्किन पर काफी जिद्दी दाग होते हैं, जिसे हटाना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। दरअसल, स्किन का रंग मेलेनिन नामक पिगमेंट से मिलता है। जब स्किन की कोशिकाओं में मेलेनिन काफी ज्यादा होने लगती हैं, तो कुछ हिस्सों पर इसका असर दिखता है। इस स्थिति में झाइयां नजर आने लगती हैं। इसके अलावा गर्भावस्था, एडिसन की बीमारी और सूरज के संपर्क में आने अधिक आने की वजह से स्किन का रंग गहरा होता है। अगर आपका शरीर बहुत कम मेलेनिन बनाता है, तो आपकी स्किन का रंग हल्का हो जाता है। चेहरे पर होने वाली झाइयों को हटाने के लिए आप कुछ नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं, जिसमें नीम की पत्तियों से बना फेसपैक भी शामिल है। नीम की पत्तियों में मौजूद तत्व स्किन पर होने वाली झाइयों को हटाने में असरदार हो सकता है। साथ ही इससे स्किन की अन्य परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं चेहरे से जिद्दी झाइयों को हटाने (Jhaiya Kaise Hataye) के लिए नीम की पत्तियों का कैसे करें इस्तेमाल?
चेहरे से जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए नीम और दही का पैक लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले नीम के पत्तों को बिना पानी के ग्राइंड कर लें। इसके बाद इसमें दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। जब पैक तैयार हो जाए, तो इसे अपने चेहरे पर लगाकर करीब 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। जब चेहरे से फेसपैक सूख जाए, तो इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें और अपना पसंदीदा मॉइस्चराजर लगाएं।
चेहरे पर होने वाली झाइयों को जड़ से खत्म करने के लिए नीम और शहद का फेसपैक लगा सकते हैं। इस फेसपैक को लगाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नीम की पत्तियों का पाउडर मिलाएं। इसके बाद इस पैक को चेहरे पर लगाकर करीब 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में पैक जब सूख जाए, तो अपने चेहरे को साफ कर लें और फिर मॉइस्चराइजर लगाकर छोड़ दें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।