Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
महिलाएं आकर्षित और खूबसूरत दिखने के लिए अक्सर मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। जो उनकी नेचुरल सुंदरता को और भी बढ़ाने का काम करती है। लेकिन केमिकल आधारित ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बहुत अधिक देर तक करने से आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में जितना जरूरी यह है कि मेकअप किया जाए उतना ही जरूरी यह भी है कि मेकअप को हटाया कैसे जाए। मेकअप को सावधानी से हटाना और हटाने के लिए किस तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए यह बहुत ध्यान देने वाली बात है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि कुछ ऐसे घरेलू उपाय जो आपको मेकअप रिमूव करने में काफी काम आ सकते हैं।
एक चौथाई कप दही लेकर उसमें 2 बूंद जैतून तेल की डालकर उसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस मिश्रण को रूई की सहायता से लेकर अपने चेहरे के मेकअप को रिमूव करने का काम कर सकते हैं। इस तरह आपका मेकअप आसानी से हट जाएगा। इसके साथ ही यह आपकी स्किन को को पोषण देने का काम भी करता है। दही आपकी डेड स्किन को साफ करने तो जैतून आपकी त्वचा को मुलायम बनाने का काम करता है।
1 चम्मच शहद में थोड़ा सा खाने का सोडा मिलाकर इस लेप से भी आप अपना मेकअप रिमूव कर सकते हैं। इस घोल में मौजूद तत्व हमारे मेकअप को साफ करने के साथ-साथ हमारी त्वचा को मुलायम बनाने का भी काम करती है। यदि आपकी स्किन मेकअप के बाद काफी ड्राई हो जाती है, तो शहद का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा काफी तरोताजा दिखने लगेगी।
पानी की मदद से मेकअप हटाना काफी मुश्किल काम होता है इसके साथ ही इससे आपकी स्किन भी ड्राई हो सकती है। यदि आप नेचुरल मेकअप रिमूवर तलाश कर रहे हैं तो आपको नारियल का तेल काफी पसंद आ सकता है। इसके लिए आप 1 चम्मच कोकोनट ऑयल लेकर उसमें कॉटन को डुबोकर चेहरे को साफ करें। इससे आपका मेकअप पूरी तरह हट जाएगा और त्वचा भी रूखी नहीं रहेगी।
स्किन केयर के लिए दूध का बहुत अधिक इस्तेमाल किया जाता है। इसके त्वचा को होने वाले लाभ से आप सभी भली-भांति जानते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध आपके लिए नेचुरल मेकअप रिमूवर का काम भी काम भी बखूबी कर सकता है। कॉटन को दूध में भिगोकर इससे मेकअप को आसानी से साफ किया जा सकता है।