Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सरसों के तेल में पकाकर बालों में में लगाएं ये 1 चीज, सफेद बाल हो जाएंगे काले, डाय की नहीं पड़ेगी जरूरत

Safed balon ko bina dye kale kaise karein: क्या आप अपने सफेद बालों को लेकर परेशान हैं लेकिन, आप किसी भी तरह की डाय का इस्तेमाल नहीं करना चाहते। बालों को नेचुरली काला करने के लिए सरसों के तेल का इस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

सरसों के तेल में पकाकर बालों में में लगाएं ये 1 चीज, सफेद बाल हो जाएंगे काले, डाय की नहीं पड़ेगी जरूरत

Written by Sadhna Tiwari |Updated : February 20, 2025 11:06 AM IST

Using mustard oil for getting rid of white hair: काले घने बालों के लिए सरसों का तेल एक पुराना और आजमाया हुआ नुस्खा है। दादी-नानी के नुस्खों (Dadi-Nani ke nushkhe) में भी बालों के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता रहा है। सरसों का तेल नेचुरली बालों की स्ट्रेंथ बढ़ाने और उनकी थिकनेस बढ़ाने का काम करता है। इसी तरह बालों की रंगत सुधारने और बालों को सफेद होने से बचाने में भी सरसों का तेल (Mustard oil for hair) बहुत कारगर है। इन दिनों जब कम उम्र में भी लोगों के बाल सफेद (Bal safed hone ke karan) हो रहे हैं ऐसे में बालों को नेचुरली काला रखने और नये बालों को सफेद रखने के लिहाज से भी सरसों का तेल कारगर साबित हो सकता है। सरसों के तेल को अन्य नेचुरल चीजों के साथ मिक्स करके लगाने से बालों को अधिक फायदा हो सकता है। इससे बालों का टेक्स्चर सुधरता है और सफेद बालों की समस्या से बचने में (Balon ko safed hone se bacchane ke upay) भी मदद होती है।

सरसों के तेल में ताजे करी पत्ते मिलाकर लगाने से (Mustard oil with curry leaves for hair) ना केवल बालों को डैमेज कंट्रोल करने में मदद होती बल्कि, सफेद बालों को काला करने में भी सहायता होती है। आइए जानें बालों के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है और सरसों तेल-करी पत्ते का मिश्रण बालों के लिए कितना फायदेमंद (Sarson ke tel mein curry patte milakar lagaane ke fayde) है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सफेद बालों के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करने का तरीका- How to use Mustard Oil and Curry Leaves for White Hair

  • 100 मिली सरसों का तेल किसी बर्तन में उबलने के लिए रखें। अगर लोहे की कड़ाही में सरसों का तेल उबाल सकें तो यह बेहतर होगा।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें एक कटोरी करी पत्ते डाल दें।
  • इस मिश्रण को 10-15 मिनट तक अच्छी तरह उबालें। उसके बाद आंच को बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें।
  • जब तेल अच्छी तरह ठंडा हो जाए तो उसे छानकर किसी बोतल या जार में भर कर रख दें।
  • इस तेल से बालों और सिर की अच्छी तरह मसाज करें। बालों में 2-3 घंटें यह लगा रहने दें फिर, उसके बाद शैम्पू कर लें।

सरसों का तेल-करी पत्ता बालों में लगाने के अन्य फायदे

  1. बालों के लिए करी पत्ते और सरसों के तेलका मिश्रण सर्दियों के मौसम में खासतौर पर फायदेमंद होता है क्योंकि, यह बालों की ड्राइनेस कम करता है।
  2. बालों में डैंड्रफ की समस्या को कम करने के लिए भी सरसों के तेल में करी पत्ते मिलाकर लगाने से फायदा होता है।
  3. दो-मुंहें बालों की समस्या को भी कम करने के लिए सरसों तेल-करी पत्ते का मिश्रण बहुत कारगर हो सकता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Also Read

More News