बालों को मजबूत बनाना है, तो उन पर नींबू रगड़ें

नींबू में साइट्रिक एसिड, मैग्नेशियम, कैल्शियम और फ्लानोएड मौजूद होते हैं। ये सभी न्यूट्रिएंट बालों को मजबूती देकर ग्रोथ में मदद करते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 9, 2019 9:39 AM IST

मॉनसून में ज्‍यादातर लोगों के बाल कमजोर होकर झड़ने (lemon for hair fall) लगते हैं। कई बार तो वे इतने कमजोर हो जाते हैं कि बीच में से भी टूट कर गिरने लगते हैं। इसकी वजह है मॉनसून में हर समय बालों में रहने वाली नमी और गंदगी। सही धूप, हवा न मिलने के कारण बालों की जड़ों में गंदगी जमा हो जाती है। लगातार वहां नमी बनी रहने के कारण यह आसानी से निकल नहीं पाती,‍ जिससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। अगर आपके साथ भी यही समस्‍या है तो आप अपने बालों में नींबू रगड़ें (lemon for hair fall) । जी हां, सेहत को कई बीमारियों से बचाने वाला नींबू बालों के लिए भी बहुत उपयोगी है। आइए जानते हैं कैसे।

नींबू में मौजूद खास गुण

नींबू सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह मौसमी संक्रमण से बचाने के साथ ही शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करता है। बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए भी नींबू पानी पीने की सलाह दी जाती है। सेहत के साथ-साथ इसके यही गुण बालों के लिए भी इसे उपयोगी बना देते हैं।

बालों के लिए भी है फायदेमंद

नींबू में काफी मात्रा में विटामिन सी होता है। ये आपके सिर में कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाकर बालों को बढ़ने में मदद करता है। वहीं, इसका एसिडिक नेचर सिर में जमी गंदगी को निकालता है और बालों को मजबूती देकर इनका गिरना कम करता है। नींबू में साइट्रिक एसिड, मैग्नेशियम, कैल्शियम और फ्लानोएड मौजूद होते हैं। ये सभी न्यूट्रिएंट बालों को मजबूती देकर ग्रोथ में मदद करते हैं।

बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए ऐसे करें इस्‍तेमाल

स्किन की टैनिंग दूर करने के लिए आप सीधे इसे अपने चेहरे पर रगड़ सकती हैं। पर बालों के लिए नींबू को सीधे अप्‍लाई नहीं करना चाहिए। इसकी बजाए इसका रस निकालकर उसे बालों की जड़ में लगाना चाहिए। आइए जानें कैसे।

ऑयली हेयर के लिए

अगर आपके बाल ऑयली हैं,  तो आप नींबू के रस को बालों की जड़ों में अप्‍लाई करें। इसके लिए एक कटोरी में एक नींबू का रस अच्छी तरह निचोड़ कर निकाल लें। इसे सिर में रूई की मदद से अच्छी तरह लगाएं और दो मिनट तक हल्‍के हाथों से मसाज करें। 10 मिनट इसे ऐसे ही रहने दें फिर इसे धोकर शैम्पू कर लें। आप वीकेंड पर यानी हफ्ते में एक बार ऐसा कर सकती हैं।

ड्राय हेयर के लिए

ड्राय हेयर के लिए ऑयली हेयर से अलग ट्रीटमेंट की जरूरत होती है। रूखे बाल जल्‍दी टूटकर गिरते हैं। इसलिए जरूरी है कि इनकी केयर में ज्‍यादा सावधानी बरतें। इसके लिए आप आधे नींबू के रस में 1 बड़ा चम्मच नारियल पानी या एलो वेरा जेल मिलाकर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे धो लें। आप चाहे तो इनकी जगह शहद का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। वी‍केंड पर एक बार ऐसा करना आपके कमजोर बालों को फि‍र से मजबूत बना देगा।

Mint face pack benefits : कई ब्‍यूटी प्रोब्‍लम्‍स से निजात दिलाता है ये एक फेस पैक

काजोल को न हो ब्यूटी स्लीप की जरूरत, पर फायदेमंद है ब्‍यूटी स्‍लीप

किस उम्र में यूज करनी चाहिए एंटी एजिंग क्रीम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source