मोटी पलकों से बढ़ती है आपकी खूबसूरती, इस तरह से बनाएं इन्हें घना

आंखों की पलके झड़ने की वजह से आंखों की खूबसूरती कम हो जाती है। ऐसे में आपको कहीं भी पार्टी नें आर्टिफिशियल पलकों का इस्तेमाल करना होगा। अगर आप चाहती हैं कि आपके आंखों की पलके घनी दिखे, तो आप होममेड सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस सीरम से आपकी आंखों की पलके घनी और खूबसूरत हो (Serum for Thicker Eyelashes) जाएगी।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : October 17, 2020 10:13 AM IST

Serum for Thicker Eyelashes : आंखों की खूबसूरती, चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में चार चांद लगा देती है। बड़ी-बड़ी आंखों के साथ अगर काली और घली पलकें, हो तो लड़कियां बेहद ही खूबसूरत नजर आती हैं। अपनी आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लड़कियां अपनी पलकों में मस्कारा लगाती हैं। लेकिन पता दें कि मस्करा भले ही आपके आंखों की खूबसूरती को कुछ पल के लिए (Serum for Thicker Eyelashes) बढ़ा दे, लेकिन इसका इस्तेमाल अधिक करने से आंखों की पलकें झड़ने लगती हैं। आंखों की पलके झड़ने की वजह से आंखों की खूबसूरती कम हो जाती है। ऐसे में आपको कहीं भी पार्टी नें आर्टिफिशियल पलकों का इस्तेमाल करना होगा। अगर आप चाहती हैं कि आपके आंखों की पलके घनी दिखे, तो आप होममेड सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस सीरम से आपकी आंखों की पलके घनी और खूबसूरत हो (Serum for Thicker Eyelashes) जाएगी।

घर पर कैसे तैयार करें सीरम

  • सीरम बनाने के लिए सबसे पहले कैस्टर ऑयल, नारियल तेल और विटामिन ई कैप्सूल लें।
  • इन तीनों को अच्छी तरह से मिलाएं। कैस्टर ऑयल काफी गाढ़ा होता है, इस वजह से नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है ताकि दोनों एक समान हो जाएं।
  • रात को सोते समय इस मिश्रण को अपनी आंखों में लगाएं। इससे आपके आंखों की खूबसूरती कुछ ही दिनों में बढ़ने लगेगी।
  • सीरम लगाने के लिए अपनी हथेली पर मिश्रण लें। उंगली की मदद से  धीरे-धीरे सीरम को आंखों की पलकों में लगाएं।
  • आंखों में हमेशा रात के समय सीरम लगाएं। इससे आपको अधिक लाभ होगा।

सीरम का लाभ

कैस्टर ऑयल में ओमेगा 6 विटामिन प्रोटीन पाया जाता है। यह बालों के विकास के लिए काफी अच्छा होता है। वहीं, विटामिन ई भी स्किन और बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। बालों को घना करने के लिए कैस्टर और विटामिन ई काफी मददगार साबित होते हैं। नारियल तेल लगाने लगाने से इसका असर और अधिक बढ़ जाता है। आप इन टिप्स को फॉलो करके अपनी आंखों की पलकों को घना कर सकते हैं।

लिप्स मास्क से अपने होंठों को बनाएं गुलाबी और मुलायम

खुद कर रही हैं अपना ब्राइडल मेकअप तो ध्यान रखें ये 5 बातें, पार्लर से भी अच्छा आएगा लुक

पैरों की डेट स्किन हटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, इस तरह बढ़ाएं अपने लेग्स की खूबसूरती