Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How to use Hibiscus for hair: हेयर फॉल, हेयर थिनिंग और समय से पहले बालों का सफेद हो जाना (premature greying of hair) आजकल अधिकांश लोगों की समस्याएं हैं। महिलाएं हों या यंगस्टर्स हर किसी को बालों से जुड़ी कोई ना कोई समस्या है। इन हेयर प्रॉब्लम्स को अगर नजरअंदाज किया जाए तो इससे बालों का टेक्सरचर, सुंदरता और व्यक्ति का पूरा लुक खराब हो सकता है। इसीलिए, लोग अक्सर बालों से जुड़ी समस्याओं के शुरू होते ही चिंता और उदासी में डूब जाते हैं। बालों की इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अगर आप कोई आयुर्वेदिक उपाय (Ayurvedic remedies for hair problems) खोज रहे हैं तो आप गुड़हल का फूल और नारियल तेल (Coconut Oil with Hibiscus) इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां पढ़ें हेयर केयर के लिए गुड़हल के फूल के इस्तेमाल के तरीके और इससे मिलने वाले फायदों (Nariyal tel of gudhal balon mein lagaane ke fayde) के बारे में।
गुड़हल के फूलों और पत्तियों (Hibiscus leaves) में कई फ्लेवेनॉइड्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व होते हैं। ये सभी तत्व आपके बालों को कई लिहाज से फायदा पहुंचाते हैं। जैसे बालों की ग्रोथ अगर रूक गयी है तो गुड़हल का इस्तेमाल करने से बालों की लम्बाई तेजी से बढ़ती है। इसके अलावा जिन लोगों के सिर के बाल तेजी से झड़ रहे हैं उनका हेयर फॉल रोकने और नये बालों की ग्रोथ में भी गुड़हल मददगार साबित हो सकता है। गुड़हल के फूलों (Gudhal ke phool) में पाए जाने वाले इसेंशियल ऑयल और विटामिन सी (Vitamin C) बालों का पोषण भी करता है।
गुड़हल का पेस्ट बालों में लगाने से बाल सॉफ्ट और शाइनी बनते हैं।
शैम्पू करने से पहले पानी में गुड़हल के फूलों को उबालकर मिला लें। इस पानी से सिर धोने से बालों की अच्छी कंडीशनिंग (hibiscus is a natural hair conditioner) होगी और बाले सुलझे-सुलझे नजर आएंगे।
स्कैल्प में इंफेक्शन्स के रिस्क को कम करने के लिए भी हिबिस्कस के फूलों का इस्तेमाल हेयर पैक और हेयर मास्क के तौर पर कर सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।