Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस मिश्रण का प्रयोग बनाएगा आपके बालों को घना और मजबूत

तनाव के चलते आजकल लोगों में बाल झड़ने की समस्या काफी आम हो गई है।

इस मिश्रण का प्रयोग बनाएगा आपके बालों को घना और मजबूत
बेजान और हल्के बाल आपकी पर्सनैलिटी पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। © Shutterstock.

Written by Editorial Team |Published : October 3, 2018 10:46 AM IST

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान के चलते लोगों का लाइफस्टाइल इतना बिगड़ गया है कि उसका सीधा असर आंतरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ बाहरी स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। तनाव के चलते आजकल लोगों में बाल झड़ने की समस्या काफी आम हो गई है। बेजान और हल्के बाल आपकी पर्सनैलिटी को खराब कर रहे हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए एक ऐसा मिश्रण है, जिससे आपको बहुत जल्द फायदा होगा। आइए जानते हैं क्या है ये मिश्रण।

यह भी पढ़ें- जानिए, किस जेल को लगाने से आने लगेंगे सिर पर बाल

अलसी के बीज और नारियल तेल से होता है तैयार

Also Read

More News

बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाने का यह मिश्रण अलसी के बीज और नारियल के तेल से तैयार होगा। अलसी में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के अलावा उन्हें टूटने से भी बचाता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी वायरल गुण सर्दी और फ्लू होने से ये भी बचाते हैं। अलसी बालों से रूसी को हटाने के साथ ही जड़ों को मजबूत बनाते हैं। कई लोगों में यह भम्र होता है कि अलसी के बीज काफी गर्म होते हैं। जिसके चलते गर्मियों के मौसम में इसका सेवन नहीं करना चाहिए जबकि ऐसा नहीं है। अलसी का सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- मेकअप साफ करने के लिए फॉलो करें ये 6 स्किन केयर टिप्स

-  यह गर्म नहीं होते हैं। आप अलसी के पाउडर को फलों के रस के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास जूस यानी 150 मिलीलीटर में एक चम्‍मच अलसी पाउडर को मिला सकते हैं। इस बात का ध्‍यान रखें कि सात दिन से ज्यादा पुराना पिसा हुआ पाउडर प्रयोग न करें।

- इसको एक साथ पीसने से तिलहन होने के कारण खराब हो जाता है। अधिकांश लोगों को सादी अलसी खाना पसंद नहीं होता है, ऐसे में आप अलसी को भूनकर इसका सेवन कर सकते हैं। ऐसा करना न केवल अलसी को स्‍वादिष्‍ट बल्कि कुरकुरा स्‍वाद भी देता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

- अलसी का सेवन चाय के रूप में भी किया जा सकता है। अलसी की चाय बनाने के लिए एक चम्मच अलसी पावडर को दो कप (360 मिलीलीटर) पानी में तब तक धीमी आंच पर पकाएं, जब तक कि पानी एक कप न रह जाए। थोड़ा ठंडा होने पर शहद, गुड़ या शक्कर मिलाकर पिएं।

About the Author

... Read More