
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 22, 2020 9:33 AM IST
कलर्ड हेयर में यूज़ करें एक्स्ट्रा नॉरिशिंग कंडीश्नर, जानें कलर्ड बालों की देखभाल की टिपस
जब आप बालों में कलर कराते हैं तो आपको एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि बालों में कलर कराने के बाद बहुत अच्छा लुक आता है जो आपकी पर्सनेलिटी में चार चांद लगा देता है। लेकिन यह भी सच है कि कलर कराने के बाद आपको अपने बालों की विशेष देखभाल करने की जरूरत पड़ती है। वैसे तो आप कलर्ड बालों की देखभाल कैसे करें इसके लिए किसी हेयर स्पेशलिस्ट की सलाह ले सकते हैं या जहां से आपने बालों में कलर कराया है वह भी आपकी मदद कर सकते हैं। लेकिन अगर आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है तो आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे प्रभावी तरीके बता रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप अपने कलर बालों को लंबे समय स्वस्थ रख सकते हैं और टूटने से बचा सकते हैं।
हेयर कलरिंग सेशन के बाद आपके बालों को अतिरिक्त पोषण की आवश्यकता होती है। क्योंकि कलर करने के बाद बालों के झड़ने की संभावना बढ़ जाती है। एक्स्ट्रा नॉरिशिंग कंडीश्नर बालों को झड़ने से रोकेगा और कलर्ड बालों को स्वस्थ रखेगा। शैम्पू से बालों को धोने के बाद एक्स्ट्रा नॉरिशिंग कंडीश्नर का उपयोग करें। जब आप अपने बाल धोएं तो हर बार इसका यूज़ करें।
अगर आप बालों में कलर करा लिया है तो अपने बालों को स्टाइल करने के लिए हीटिंग टूल का कम से कम उपयोग करें। इससे आप बाल जल्दी खराब नहीं होंगे। हो सकता है कुछ लोग इस चीज पर यकीन न करें, लेकिन आप इसे आजमा कर देख सकते हैं। इससे आपके बाल कमजोर होने के साथ ही ड्राई भी हो सकते हैं।
कलर कराने के बाद बालों को बार बार न धोएं। जितना अधिक आप अपने बालों को धोएंगे रंग उतना ही हल्क होता जाएगा और हेयरफॉल भी होगा। अपने बालों को एक कम धोएं ताकि कलर लंबे समय तक रह सके। अपने बालों को हफ्ते में दो या तीन बार से ज्यादा न धोएं।
चाहे आपने बालों में कलर कराया है या नहीं, तेल लगाना आपके बालों के लिए बेहद अच्छा है। आपको हर बार बाल धोने से पहले तेल लगाना चाहिए। वैसे तो आप कोई सा भी तेल लगा सकती हैं लेकिन नारियल का ते, जैतून का तेल और सरसों का तेल बहुत फायदेमंद हो सकता है। तेल को अपनी अंगुलियों में लगाकर बालों की जड़ों की अच्छी तरह से मालिश करें। यह आपके बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखेगा। ऑयलिंग आपके बालों को मॉइस्चराइज करने और प्राकृतिक रूप से नुकसान को नियंत्रित करने का सबसे अच्छा तरीका है।