... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 27, 2020 3:51 PM IST
लिप्स मास्क से अपने होठों को बनाएं गुलाबी और मुलायम
Lips Mask : स्किन केयर हर एक महिलाएं करती हैं, लेकिन स्किन का ख्याल रखते-रखते अक्सर महिलाएं अपने लिप्स का ख्याल रखना भूल जाती हैं। ऐसे में लिप्स काफी बेजान दिखने लगते हैं। खासतौर पर बदलते मौसम और सर्दियों में लिप्स काफी खराब दिखने लगते हैं। लिप्स अगर फट जाएं, तो इससे खून (Bleeding from Lips) आने लगता है। कभी-कभी यह समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में हमें समय रहते अपने लिप्स की केयर करनी चाहिए। चेहरे के साथ-साथ आप अपने लिप्स का भी ख्याल रखें। इससे आपके होंठ गुलाबी और मुलायम नजर आएंगे। गुलाबी होंठों को पाने के लिए आज हम आपको एक गुणकारी नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद (Lips Mask) हो सकता है।
घर पर आप काफी आसान तरीके से लिप्स मास्क तैयार कर सकते हैं। यह मास्क लगाने से आपके होंठ गुलाबी-गुलाबी दिखने लगेंगे। आइए जानते हैं घर पर लिप्स मास्क बनाने की विधि (Lips Mask) क्या है?
लिप्स मास्क को तैयार करने के लिए गुलाब की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। गुलाब की पत्तियों में नेचुरल ऑयल होता है, तो फटे होंठों को मुलायम बनाने में आपकी मदद करता है। इसके अलावा इस मास्क से आपके होंठ मॉइश्चराइज रहते हैं। इसके अलावा इस मास्क में विटामिन ई और नारियल का तेल मिलाया जाता है, तो सेहत की दृष्टि से काफी गुणकारी माने जाते हैं। इस मास्क को आप अपने होंठों के साथ-साथ चेहरे पर भी लगा सकते हैं। नारियल तेल से तैयार मास्क आपके चेहरे को खूबसूरती प्रदान करेगा।
पैरों की डेट स्किन हटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, इस तरह बढ़ाएं अपने लेग्स की खूबसूरती
बदलते मौसम में आपके सिर में हो सकते हैं मुंहासे, इन घरेलू उपायों से करें इसे गायब