Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Dahi Se Jhaiya Kaise Hataye: चेहरे पर झाइयां आपकी खूबसूरती को कम कर देती हैं। इसकी वजह से चेहरे पर जगह-जगह धब्बे नजर आने लगते हैं और त्वचा डार्क नजर आती है। ऐसे में, कई लोग झाइयों को हटाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं और पार्लर जाकर महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स कराते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में, इन जिद्दी झाइयों से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में दही भी शामिल है। जी हां, दही में विटामिन-सी मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों और झाइयों को कम कर सकता है। साथ ही, त्वचा की रंगत को साफ करने में भी मदद कर सकता है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। तो आइए, जानते हैं चेहरे से झाइयां हटाने के लिए कैसे करें दही का इस्तेमाल (How To Use Curd For Pigmentation In Hindi)?
चेहरे से झाइयां हटाने के लिए आप दही और बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें। इसमें 2 चम्मच बेसन डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार दही और बेसन का मिश्रण लगाने से चेहरे के दाग-धब्बों और झाइयों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।
चेहरे से झाइयों को साफ करने के लिए आप दही और शहद का प्रयोग कर सकते हैं। यह न सिर्फ चेहरे की रंगत को साफ करता है, बल्कि त्वचा को मुलायम और चमकदार भी बनाता है। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच दही लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए लगा रहने दें। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से चेहरे को वॉश कर लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे झाइयां गायब हो जाएंगी।
अगर आप चेहरे पर झाइयों की समस्या से परेशान हैं, तो दही में नींबू मिलाकर लगा सकते हैं। नींबू में ब्लीचिंग गुण होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को साफ कर सकता है। साथ ही, त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच दही लें। इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिक्स करें और फिर अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल करें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।