कॉफी से ऐसे दूर करें आंखों की सूजन और डार्क सर्कल

क्या नींद पूरी नहीं होने की वजह से आपको आंखें सूजी हुई हैं? इस सरल उपाय से पाएं राहत!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 6, 2017 10:42 AM IST

देर रात का टीवी देखने या जागकर काम करने की वजह से आप पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं। जाहिर है नींद पूरी नहीं होने से अगली सुबह आपकी आंखें पफी यानी सूजी हुई नजर आ सकती हैं। इससे आपका चेहरा भी सूजा हुआ लग सकता है और आप किसी बीमार व्यक्ति से कम नहीं लगते हैं। इससे आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो जाते हैं और आप काफी थके हुए भी नजर आते हैं। कुल मिलाकर आपका फेस बहुत ज्यादा डल दिखता है। बेशक आप आई शैडो या काजल से आंखो की सूजन को कम कर सकते हैं लेकिन आंखों को तुरंत आराम देने के लिए आप कॉफी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कॉफी ही क्यों

अगर इसका सही तरह इस्तेमाल किया जाए, तो इससे आपको सिर पर जहां बाल नहीं है वहां बाल विकसित करने और वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। लेकिन कॉफी का कॉस्मेटिक उपयोग यहां खत्म नहीं होता है। यह पता चला है कि आप इससे अपनी सूजी हुई आंखों से राहत पा सकते हैं।

इन दिनों आंखों की थकान दूर करने के लिए टी बैग का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कुछ सालों से ब्यूटी एक्सपर्ट डार्क सर्कल और चेहरे की सूजन से राहत के लिए कैफीनयुक्त पेय जैसे चाय और कॉफी भी उपयोग कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस उपाय में आपको इन्हें पीना नहीं बल्कि थोड़ी देर के लिए आंखों के नीचे लगाना है। वास्तव में कैफीन एक वेसोडाइलेटर है जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है। इसीलिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स में कॉफी का इस्तेमाल किया जाता है।

कॉफी का ऐसे करें इस्तेमाल

एक चम्मच कॉफी पाउडर और दो चम्मच गर्म पानी को मिक्स कर लें और पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आराम से आंखों के नीचे लगाएं और 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसे रगड़ने से बचें, ऐसा करने से आपको नुकसान हो सकता है। वैकल्पिक रूप से आप नारियल के तेल और कॉफी का मिश्रण भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस बात का रखें ध्यान

थोड़ी देर बाद ही आपको आराम मिल जाएगा और पहले की तरफ फ्रेश महसूस करेंगे। ध्यान रहे कि इस उपाय से आपको अच्छी नींद आने में मदद नहीं मिलती है और इसका इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम एक या दो बार किया जाना चाहिए।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

सन्दर्भ- Echeverri, D., Montes, F. R., Cabrera, M., Galán, A., & Prieto, A. (2010). Caffeine’s vascular mechanisms of action. International journal of vascular medicine2010.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source