डार्क सर्कल्स हटाने के लिए नारियल तेल में मिक्स कर लगाएं ये 1 चीज, दूसरे दिन से ही दिखेगा फर्क

Aankhon ke neeche kale ghere kam karne ke gharelu upay: क्या आपकी आंखों के नीचे भी काले दाग और गड्ढे दिखायी दे रहे हैं तो नारियल तेल से यूं दूर करें ये प्रॉब्लम।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 25, 2024 2:18 PM IST

Dark Circles Under The Eyes: आंखों के नीचे कई बार स्किन डार्क दिखायी देने लगती है, वहां सूजन (swelling under the eyes) और दाग-धब्बे दिखने लगते हैं जिससे आंखें बीमार और चेहरा डल दिखायी देने लगता है। डार्क सर्कल्स यूं तो एक तरह की स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम है लेकिन, इसके कई गम्भीर कारण भी हो सकते हैं। आंखों के आसपास काले घेरे (Black circles under the eyes) दिखने की ये प्रॉब्लम इन दिनों काफी कॉमन भी हो गयी है और इसका कारण है लोगों की लाइफस्टाइल। स्ट्रेस, नींद की कमी (lack of sleep), शरीर में खून (Anemia) की कमी या पोषक तत्वों की कमी (Nutritional deficiencies can cause under eyes dark circles)) के अलावा खराब क्वालिटी का आई मेकअप इस्तेमाल करने से भी आंखों के आसपास डार्क सर्कल्स हो सकते हैं।

डार्क सर्कल्स होने के कुछ अन्य कारण (Causes Of Dark Circles Under The Eyes)

एलर्जिक रिएक्शन्स की वजह से भी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो सकते हैं।

पिगमेंटेशन (Pigmentation) और सनबर्न के कारण भी आंखों के नीचे काले घेरे हो सकते हैं।

डिहाइड्रेशन के कारणभी आंखों के आसपास की स्किन ड्राई, रफ और डार्क हो सकती है जिससे डार्क सर्कल्स बढ़ सकते हैं।

डार्क सर्कल्स कम करने के घरेलू उपाय क्या हैं? (Home remedies to treat dark circles)

नारियल का तेल स्किन के लिए एक बहुत ही नरिशिंग इंग्रीडिएंट (Natural ingredients for skin care) है जो त्वचा से संबंधित कई समस्याओं का नेचुरली इलाज करने में मदद करता है। आप आंखों के नीचे दिखने वाले डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए नारियल के तेल (Using coconut oil for dark circles) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन को पोषण मिलता है और आंखों के नीचे की स्किन की रंगत भी निखरती है। जिससे स्किन साफ और आंखें स्वस्थ दिखायी देती हैं। (beauty benefits of coconut oil for skin)

डार्क सर्कल्स कम करने के लिए नारियल तेल के इस्तेमाल के तरीके (Ways to use coconut oil to treat dark circles)

सोने से पहले इस तरह लगाएं नारियल का तेल

जिन लोगों के आंखों के आसपास काले घेरे या डार्क सर्कल्स की समस्या होती है वे रात में सोने से पहले अगर नारियल तेल से मसाज  (Nariyal tel se malish ke fayde) करें तो कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल्स कम हो सकते हैं।

थोड़ा-सा वर्जिन कोकोनट ऑयल (Virgin Coconut Oil) लें और उंगलियों को पोर या फिंगर टिप्स की मदद से आंखों के नीचे और आसपास की स्किन की मालिश करेँ।

मसाज करते हुएं सर्कुलर मोशन में मालिश करें।

इससे आंखों के आसपास की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा (Improving blood circulation in the skin)  और डार्क सर्कल्स कम होंगे।

विटामिन E के साथ

थोड़े से नारियल के तेल में आप विटामिन ई के 1-2 कैप्सूल्स खोलकर मिलाएं।

आंखों का मेकअप उतारने के बाद स्किन को गुलाब जल (Rose Water) में भीगे कॉटन से एक बाद फिर  साफ करें।

फिर, आंखों के नीचे नारियल तेल (Coconut Oil) और विटामिन ई (Vitamin E)  का मिश्रण लगाएं। उंगलियों से स्किन की धीरे-धीरे मसाज करें और फिर इसे रात भर के लिए छोड़ दें।

अगले दिन चेहरा हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source