... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : January 3, 2019 1:47 PM IST
पारंपरिक व्यंजनों में चिरौंजी का उपयोग स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है पर क्या आप जानते हैं कि यह सौंदर्य के लिए भी उतनी ही लाभकारी है।©Shutterstock.
चिरौंजी या चिरौली का उपयोग प्राचीन समय से सेहत और सौंदर्य उत्पाद के रूप में होता आया है। इसमें छुपे औषधिय़ गुण हमारे शरीर के साथ त्वचा के कई दोषों को दूर करने में काफी मददगार होते हैं। हमारी भारतीय रसोई में चिरौंजी या चारोली का उपयोग खीर, पूड़ी आदि व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। चिरौंजी से निकलने वाला तेल चेहरे के लिए एक टॉनिक की तरह काम करता हैं, ये त्वचा को स्मूद बनाने के साथ ही मॉश्चराइज्ड करता है और चेहरे के डॉर्क स्पॉट को दूर करने में मदद करता है, इसके साथ ही यह चेहरे में प्राकृतिक निखार को बढ़ाता है। आइए जानते हैं कैसे सेहत और सौंदर्य के लिए फायदेमंद है चिरौंजी।
यह भी पढ़ें - 2019 में रहना है हेल्दी और खुश तो इन तीन बातों को कभी न भूलें
हल्दी के साथ चिरौंजी
सबसे पहले चिरौंजी के दानों को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें एक चुटकी हल्दी का पाउडर और मलाई मिलाकर इसी अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर कुछ समय के लिये छोड़ दें। करीब 30 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। कुछ समय के बाद आपको चेहरे पर एक सुनहरी सी चमक देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें – खराब डाइजेशन में सुधार लाएंगे ये अचूक नुस्खे
बेसन के साथ चिरौंजी के बीज
बेसन और दही को मिलाकर बने पेस्ट में चिरौंजी के दानों को पीसकर मिला लें। फिर इसे चेहरे पर लगाकर कुछ समय के लिये छोड़ दें। यह पेस्ट चेहरे में स्क्रब की तरह सफाई करता है और चेहरे के टोन को कम कर त्वचा में रंगत लाता है।
यह भी पढ़ें – जानते हैं, कितनी फायदेमंद है गॉसिप
गुलाब जल में मिलाकर लगाएं
अगर आपके चेहरे पर दानें और फुंसियां है तो चिरौंजी को पीसकर गुलाब जल में मिलाएं और चेहरे की फुंसियों पर लगा ले। ऐसा उपाय नियमित एक महीने तक करने से आपकी फुंसियों की समस्या दूर हो जाएगी। इसके अलावा यह पेस्ट आपके चेहरे पर फेशियल स्क्रब की तरह भी काम करता है।
यह भी पढ़ें – पार्टी के बाद इस तरह करें खुद को डिटॉक्स, बनी रहेगी ताजगी
ऐलोवेरा और चंदन का पाउडर
चंदन के पाउडर में चिरौंजी और ऐलोवेरा का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर जमा तेल छुटेगा, स्किन का रंग साफ होगा और त्वचा में फ्रेश ग्लो देखने को मिलेगा।
जायफल पाउडर के साथ चिरौंजी
चिरौंजी के दानों को पीसकर उसके बने पेस्ट में जायफल पाउडर, शहद और नींबू को मिलाकर चेहरे पर लगायें। इससे त्वचा का टेक्सचर इम्प्रूव होता है और रोमछिद्र बंद होते हैं।
कच्चे दूध के साथ चिरौंजी
कच्चे दूध में चिरौंजी के दानों को पीसकर उसके बने पेस्ट को मिलाकर चेहरे पर लगाये इससे टैन की समस्या खत्म होती है और चेहरे पर एक अलग ही प्राकृतिक चमक देखने को मिलती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.