लौकी ही नहीं इसका छिलका भी है गुणकारी, स्किन की इन समस्याओं से दिलाता है छुटकारा

सेहत के लिए लौकी बहुत ही अच्छा माना जाता है। बहुत से डॉक्टर्स लौकी और तोरई जैसी सब्जियों को खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी लौकी के छिलकों का इस्तेमाल स्किन के लिए किया है। जी, हां लौकी का छिलके से आप अपनी खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : July 24, 2020 3:52 PM IST

Bottle Gourd Peel for skin : लौकी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह ना सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि स्किन के लिए भी काफी अच्छा होता है। लौकी का जूस पीने से वजन कम होने के साथ-साथ स्किन भी ग्लो करने लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लौकी का छिलका भी हमारी खूबसूरती को बढ़ा सकता है? जी, हां लौकी के छिलके के इस्तेमाल से आपकी स्किन कुछ ही दिनों में ग्लो करने लगेगी। चलिए जानते हैं लौकी के छिलके से स्किन को होने वाले फायदे (Bottle Gourd Peel for skin)-

टैनिंग की समस्या करे दूर

तेज धूप के कारण स्किन पर टैनिंग होना बहुत ही आम बात है, लेकिन इसको इग्नोर करने से स्किन की समस्याएं (Bottle Gourd Peel for skin) बढ़ सकती हैं। सनबर्न के कारण स्किन काफी काली और बेजान नजर आने लगती है। स्किन पर होने वाले टैनिंग को दूर करने के लिए आप लौकी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए लौकी के छिलको को मिक्सी में पीसकर इसका पेस्ट बना लें। लौकी के छिलके के इस पेस्ट को अपने स्किन पर कम से कम 15 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी (Bottle Gourd Peel for skin) से साफ कर लें।

स्किन में डाले जान

अपने बेजान स्किन में जान डालने के लिए आप लौकी के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लौकी फाइबर और विटामिंस से भरपूर होता है, जो स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है। ग्लोइंग स्किन के लिए आप लौकी के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। लौकी के छिलके से फेस-मास्क बनाने के लिए आप  सबसे पहले लौकी के छिलकों को अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इस पेस्ट में चंदन का पाउडर मिला लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। सप्ताह में दो से तीन बार इस पेस्ट को लगाने से आपका चेहरा कुछ ही दिनों में ग्लो करने लगेगा।

जलन होती है कम

कभी-कभी चेहरे में धूप और धूल के कारण स्किन पर जलन होने लगती है। ऐसे में लौकी का छिलका आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए लौकी के छिलकों को धूप में अच्छी तरह से सूखा लें। इसके बाद इन सूखे छिलकों को अच्छी तरह से पीस लें। अब इस पाउडर में एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर इसका पेस्ट तैयार करें। अब इस तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। लौकी और गुलाब जल के इस पैक को लगाने से चेहरे में होने वाली जलन कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगी। साथ ही इससे दाग और धब्बे भी कुछ ही दिनों में ठीक हो जाते हैं।

खूबसूरती पाने के लिए करें इन नियमों का पालन, एक्ट्रेस जैसा चेहरे पर आएगा निखार

मॉनसून में बढ़ रहे हैं चेहरे पर पिम्पल्स, तो आज़माएं ये 5 घरेलू उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source