चुकंदर के जूस से हटाएं जिद्दी दाग-धब्बे, बस सप्ताह में 1 बार इन 2 तरीकों से कर लें इस्तेमाल

Benefits of beetroot for skin spots : स्किन से दाग-धब्बों को हटाने के लिए चुकंदर का रस काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : January 29, 2025 9:42 AM IST

Beetroot Benefits for Skin Pigmentation : बेदाग और चमकदार स्किन के लिए हम मार्केट के कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार सही रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वहीं, इसकी वजह से स्किन को नुकसान होने का भी खतरा रहता है। ऐसे में केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स के बजाय हमें नैचुरल उपायों की मदद से अपने स्किन को ग्लो और बेदाग बनाने की कोशिश करनी चाहिए। इन नैचुरल उपायों में चुकंदर का जूस भी शामिल है। जी हां, चुकंदर का रस न सिर्फ देखने में गुलाबी होता है, बल्कि यह आपके चेहरे को भी गुलाबी और चमकदार बनाए रखने में प्रभावी हो सकता है। इस लेख में हम आपको चेहरे से जिद्दी दाग-धब्बों को हटाने के लिए चुकंदर का कैसे इस्तेमाल करें, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं -

दाग-धब्बों को हटाने में कैसे फायदेमंद है चुकंदर?

चुकंदर आपकी स्किन की समस्याओं को नैचुरल तरीके से दूर करने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। यह चेहरे के काले धब्बे, धूप के धब्बे और मुंहासों के निशान को कम करने में असरदार साबित हो सकता है। इसमें विटामिन सी होता है, जो हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने और एक समान रंगत वाली स्किन को बढ़ावा देने की क्षमता के लिए जाना जाता है।

इतना ही नहीं, चुकंदर झुर्रियों और मुहांसों से लेकर काले धब्बों और बेजान स्किन की परेशानी को कम कर सकता है। इसमें हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जिससे आपकी स्किन ग्लो करती है। साथ ही यह डार्क स्पॉट्स की परेशानी को कम करने में असरदार है।

दाग-धब्बों को हटाने के लिए कैसे इस्तेमाल करें चुकंदर? - How to use Beetroot for Skin Spots

बेदाग स्किन के लिए चुकंदर के रस को आप अपने चेहरे पर कई तरह से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान से तरीके-

चुकंदर का रस और एलोवेरा जूस का फेसपैक

यह पैक आपकी स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करके स्किन को बेदाग बनाए रखने में प्रभावी हो सकता है। इस पैक को तैयार करने के लिे सबसे पहले 1 कटोरी में 1 से 2 चम्मच चुकंदर का जूस लें। इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जूस को मिलाएं। तैयार मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से साफ कर लें। सप्ताह में 1 से 2 बार इस पैक को लगाने से आपकी स्किन के दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम हो सकते हैं।

चुकंदर और मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक

मुल्तानी मिट्टी और चुकंदर के रस का फेसपैक न सिर्फ आपकी स्किन से दाग-धब्बों को हटाने में असदार साबित हो सकता है। बल्कि इससे आपकी स्किन को गहराई से पोषण मिलता है। इस पैक का प्रयोग करने के लिए 1 कटोरी 2 से 3 चम्मच चुकंदर का जूस, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें। इससे स्किन पर निखार आएगा। साथ ही स्किन ग्लो करेगा। सप्ताह में कम से कम 1 बार इस पैक को लगाने से आपकी स्किन काफी हद तक ग्लो कर सकती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source