Skin care tips: स्किन पर नारियल पानी के इस्तेमाल के 4 फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Coconut water for skin: जब भी गर्मी का मौसम आता है, तो हमें नारियल पानी की याद आती है। लेकिन नारियल का पानी न सिर्फ आपके अंदरूनी स्वास्थ्य के लिए नहीं बल्कि बाहरी स्वास्थ्य यानी त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 21, 2024 2:23 PM IST

Benefits of coconut water for skin: गर्मियों का मौसम तपती गर्मी के साथ है चेहरे की अनेकों समस्याएं लेकर भी आता है। जिस वजह से स्क्रीन पर कई तरह की परेशानियां होनी शुरू हो जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि तेज धूप, पसीने और धूल मिट्टी की वजह से हमारे स्क्रीन पोर्स बंद हो जाते हैं। जिस वजह से पिंपल्स और एक्ने की समस्याएं होने लगते हैं। इसलिए आपके लिए स्किन पोर्स को क्लीन रखना जरूरी है। इसमें आपकी मदद कर सकता है नारियल पानी। हां आपको सुनकर अजीब लगेगा कि स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाने वाला पानी आपकी स्क्रीन के लिए कैसे फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन नारियल पानी को स्किन केयर के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है जो आपकी स्क्रीन को हाइड्रेटेड रखने के साथ ही क्लीन रखने में भी मदद करेगा। दरअसल नारियल पानी में कई पोषक तत्वों के साथ विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बना सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे नारियल पानी आपकी स्क्रीन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

पिंपल्स से मिले छुटकारा

दरअसल नारियल पानी में विटामिन सी पाया जाता है जो चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आपके चेहरे पर पिंपल की समस्या है तो आप नारियल पानी का इस्तेमाल चेहरे की स्किन केयर के लिए कर सकते हैं। यह आपके चेहरे पर से पिंपल्स को हटाने और दाग धब्बों को दूर करने में मदद करेगा।

सूरज की हानिकारक किरणों से बचाए

नारियल पानी के अंदर कई पोषक तत्व पाए जाते हैं इन्हीं पोषक तत्वों में से एक है इलेक्ट्रोलाइट्स जो नारियल पानी में होता है। यह आपको सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करता है वही ट्रेनिंग की समस्या में भी कारगर साबित होता है।

स्किन को बनाए जवां

नारियल पानी केवल आपको हाइड्रेटेड नहीं रखता बल्कि आपकी स्किन को भी हाइड्रेट रखने में मदद करता है। और इसे जवां दिखने में मदद करता है। दरअसल इसमें पाए जाने वाले तत्व और हाइड्रेट करने की शक्ति चेहरे की झुर्रियों को कम करती है। जिसका इस्तेमाल आप क्लींजर, टोनर, फेस पैक और मॉइस्चराइजर के रूप में भी कर सकते हैं।

स्किन को बनाए ग्लोइंग

नारियल पानी के अंदर नेचुरल एंजाइम्स पाए जाते हैं। वहीं इसमें इलैक्टरोलाइटस की उपस्थिति त्वचा को ग्लोइंग बनाती है। नारियल पानी का पीएच सही होता है जो चेहरे के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसलिए आप चेहरे को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने के लिए नारियल पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

आप नारियल पानी को शहद, मुल्तानी मिट्टी, नींबू का रस और गुलाब जल के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं आप चाहे तो केवल नारियल पानी का इस्तेमाल भी कर जा सकते हैं। आप इसका फेस पैक बना सकते हैं या मॉइस्चराइजर के रूप में उपयोग कर सकते है। केवल नारियल पानी को चेहरे पर लगाने के लिए कॉटन का इस्तेमाल करें और हल्के हाथों से चेहरे पर अप्लाई करें। वहीं अगर आप फेस पैक बना रहे हैं तो हल्के हाथों से इस चेहरे पर अप्लाई करने के बाद कुछ देर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। देखेगा आपका चेहरा सुंदर, ग्लोइंग और जवां दिखाई देगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.