
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : April 23, 2019 8:41 AM IST
इन टिप्स से आप पा सकती हैं मोटी जांघों से निजात।© Shutterstock
कुछ महिलाओं की जांघें काफी मोटी और थुलथुली होती हैं, इसके कारण उन पर कोई भी वेस्टर्न ड्रेस सूट नहीं करता है। जांघों के अधिक मोटे होने से बॉडी शेप बेडौल नजर आता है। जांघों से इस अतिरिक्त चर्बी और मोटापे को कम करने के लिए आपको क्या करना चाहिए, यह नहीं समझ आ रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। जाघों का वजन कम करना काफी मुश्किल काम है। शरीर का वजन बढ़ता है, तो उसका सबसे पहले जाघों पर ही असर होता है। वजन बढ़ने से जांघें आपस में चलते वक्त सटने लगती हैं।
जांघों का वजन कम करने के लिए आप कुछ योग और एक्सरसाइज करें। साथ ही अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव करें। जानें, उन योग के बारे में जो आपको जल्द टोंड लेग्स दे सकते हैं।
तो इसलिए वर्कआउट के बाद खाना है जरूरी…
1 टोंड जांघें पाना है, तो हर दिन उत्कटासन का अभ्यास करना शुरू कर दें। सीधी खड़ी हो जाएं। पंजों के सहारे जमीन पर बैठ जाएं। अपने हाथों को सीधे आगे की तरफ फैला लें। गर्दन भी बिल्कुल सीधी हो।इससे आप कुर्सी की पोजीशन में आ जाएंगी। इसे हर सुबह कम से कम 10 बार 1 से 2 मिनट तक करें। इस आसन को करने के दौरान शरीर का सारा भार जांघों पर आता है, जिसके चलते जांघों की चर्बी कम होने लगती है।
2 जंपिंग जैक्स का अभ्यास करें। इससे जांघें जल्दी ही टोंड हो जाएंगी। जंपिंग जैक्स आप कभी भी कर सकती हैं। कम से कम 20 से 25 बार इसका अभ्यास करें। यदि शुरुआत में इतना नहीं कर पा रही हैं, तो कम करें और धीरे-धीरे इसकी अवधि बढ़ा दें। याद रखें, इसे करते समय बीच में रुकें नहीं वरना लाभ नहीं होगा।
3 साइड लंज करने से भी पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। दोनों पैरों से एक-एक करके लगभग 10 से 15 बार करें।
वर्कआउट के दौरान क्या करें और क्या नहीं, जानें
4 वॉकिंग लंज भी साइड लंज की ही तरह होता है, लेकिन इसे करने से आपकी जांघें काफी मजबूत होती हैं। इससे जांघों को परफेक्ट शेप मिलती है। हर पैर से 10 बार करें।
5 सूमो स्क्वेट्स करने से भी जांघों को आकर्षक, सुडौल बना सकती हैं। शरीर का सारा भार जांघों पर ही रहता है। इसे करते समय आप चाहें तो अपने हाथों में कोई भारी वजन ले लें। इसे 15 बार करें।
6 लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। खान-पान में पोषण की कमी ना होने दें। फैट के अधिक सेवन से बचें, खासकर तब जब आपका वजन बढ़ रहा हो।
वेट लॉस टिप्स: वजन कम करने में काम आएंगे ये टिप्स, रोज करें फॉलो