
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 4, 2019 1:42 PM IST
बिना दर्द के इन नेचुरल तरीके से अपने अनचाहे अपर लिप बालों को दूर कर सकती हैं... © Shutterstock
पुरुषों के चेहरे पर मूछें हों, तो वे हैंडसम लगते हैं, लेकिन जब मूंछें लड़कियों के चेहरे पर नजर आएं, तो बहुत ही भद्दा लगता है। कई लड़कियों या महिलाओं के अपर लिप पर बाल होते हैं, जो उनकी खूबसूरती पर दाग जैसा नजर आता है। कई लड़कियां अपर लिप पर उग आए इस बाल को हटाने के कई प्रयास करती हैं, पर बाल दोबारा उग आते हैं। लड़कियां अपनी इस अनचाही मूंछों को छुपाने के लिए न जानें क्या-क्या करती हैं। कभी थ्रेडिंग का सहारा लेती हैं तो कभी वैक्स से मूंछों को हटवाती हैं। वहीं कुछ, ब्लीच की मदद से अपने अपर लिप को साफ करती हैं। इन उपायों को आजमाने से अपर लिप की त्वचा पर कई अन्य समस्याएं हो जाती हैं। आप चाहें, तो बिना दर्द के इन नेचुरल तरीके से अपने अनचाहे अपर लिप बालों को दूर कर सकती हैं...
ये 3 योग हैं ऐसे, जो गंजेपन की समस्या को चुटकी में करें दूर
- बनाएं हल्दी और बेसन का मास्क : एक चम्मच बेसन में बस एक चुटकी हल्दी मिला लें। बेसन और हल्दी के मिश्रण में दूध की मात्रा उतना ही मिलाएं जिससे पेस्ट तैयार हो जाए। अब आप इस पेस्ट को अपने अपर लिप के बालों पर लगा लें। इसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो इसे साफ कर लें। इस टिप्स को अपनाएंगी तो बाल आसानी से साफ हो जाएंगे।
- नींबू और चीनी का मिश्रण : एक चम्मच चीनी में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस रस को अच्छी तरह से मिलाकर ओवन में कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब जब चीनी पिघल जाए तो इस मिश्रण को बाहर निकाल लें और अपर लिप या जहां-जहां अनचाहे बाल हैं, वहां लगा लें। बस कुछ दिनों के प्रयोग के बाद ही आपको अंतर साफ नजर आने लगेगा।
हर मौसम में दिखेंगी खूबसूरत, जब अपनाएंगी ये घरेलू नुस्खे
- दूध और हल्दी का मिश्रण : हल्दी और दूध का मिश्रण ना सिर्फ आपके चेहरे का रौनक बढ़ाता है बल्कि आपके चेहरे से बालों को भी दूर भगाता है। आप हल्दी में थोड़ी सी मात्रा में दूध को मिला लें और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने अपर लिप या अन्य प्रभावित जगह पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो इसे साफ कर लें।